Bullet Train का सपना जल्द होगा साकार, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने खुद दिया कंस्ट्रक्शन अपडेट

Bullet Train Project: भारत में जल्द ही बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने वाला है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन अपडेट दिया है।

Advertisement
Bullet Train Project
Bullet Train Project

By Priyanka Kumari:

Bullet Train Project Update: बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) पर काम चल रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने अपने X हैंडल पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कंस्ट्रक्शन अपडेट दिया है। उन्होंने अपडेट के साथ एक वीडियो भी जारी की है।

कितना पूरा हुआ प्रोजेक्ट?

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत 300 किलोमीटर पुल निर्माण का काम पूरा हो गया है। इस निर्माण में पहली बार  फुल स्पैन लॉन्चिंग मैथड का इस्तेमाल हुआ है। 

इससे पहले एडवांस ट्रैक स्लैब लेइंग कार के जरिये हाई स्पीड वाली ट्रेन संचालन के लिए प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब सेटअप किया गया। यह बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (Bullet Train Corridor) के निर्माण की प्रगति को दर्शाता है।
 
बुलेट ट्रेन स्टेशन का हो रहा निर्माण

वडोदरा में बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण भी हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेलवे स्टेशन वडोदरा रेलवे स्टेशन और सेंट्रल बस डिपो के करीब बन रहा है। यहां स्टेशन बनता है तो यात्रियों को सुविधा होगी। 

मुंबई में भी बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन बन रहा है। यह BKC स्टेशन पर बन रहा है। इस स्टेशन का काम भी जोरों से चल रहा है। यह स्टेशन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के ऊपर बन रहा है जिसमें 3 बेसमेंट है। इसके अलावा बुलेट प्रोजेक्ट में शामिल टनल का काम भी तेजी से चल रहा है। 

320 किलोमीटर/घंटा पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन (Bullet Train Speed)

देश का पहला बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अहमदाबाद से मुंबई के 508 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हो गया है। इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल होने वाले स्टील Make In India है। खबर के अनुसार इन ट्रैक पर दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर/घंटा रहेगी। 

पहली बुलेट ट्रेन का ये है रूट (Bullet Train Route in India)

भारत में दौड़ने वाली पहली बुलेट ट्रेन का रूट की डिटेल्स आ गई है। बुलेट ट्रेन मुंबई से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से चलकर अहमदाबाद पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती जैसे शहरों पर रुकेगी। 
 

Read more!
Advertisement