BRICS Summit 2026: PM Modi की कूटनीतिक डायरी में Putin, Xi Jinping और Pezeshkian से अहम मुलाकातें

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। Putin, Xi Jinping और Masoud Pezeshkian के साथ होने वाली मुलाकातों पर पूरी दुनिया की नजर है। रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया तनाव और भारत-चीन संबंधों के बीच ये बैठकें वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Advertisement
यहां जानिए PM Modi किन नेताओं से कब मिलेंगे और हर बैठक क्यों अहम है
यहां जानिए PM Modi किन नेताओं से कब मिलेंगे और हर बैठक क्यों अहम है

In Short

  • 11 सितंबर को PM Modi की Putin, Pezeshkian और UN Chief Antonio Guterres से मुलाकात होगी
  • 12 सितंबर को Xi Jinping समेत कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी
  • 13 सितंबर को Kazakhstan Philippines Egypt और South Africa के नेताओं से बातचीत करेंगे PM Modi

By Shakshi:

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले 18वें BRICS Summit के बीच PM Modi कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान-इजरायल तनाव और भारत-चीन संबंधों में सुधार की कोशिशों के बीच इन बैठकों को वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सबसे ज्यादा नजर PM Modi और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली मुलाकातों पर है।

शुक्रवार 11 सितंबर 2026

दोपहर 3:30 बजे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक होगी। यह मुलाकात भारत मंडपम में होगी। दोनों नेता भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

शाम 6:15 बजे
PM Modi ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात करेंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात के बीच यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शाम 6:45 बजे
प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक करेंगे। इसमें वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा हो सकती है।

शनिवार 12 सितंबर 2026

सुबह 10:00 बजे
PM Modi इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात करेंगे।

सुबह 10:30 बजे
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

सुबह 11:00 बजे
PM Modi अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

सुबह 11:30 बजे
प्रधानमंत्री मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठक करेंगे।

सुबह 11:30 बजे
राष्ट्रपति भवन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की राष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी।

शाम 5:45 बजे
सबसे ज्यादा चर्चित बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होगी। यह मुलाकात भारत मंडपम में होगी। शी जिनपिंग की सात साल बाद भारत यात्रा के कारण इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है।

रविवार 13 सितंबर 2026

दोपहर 2:30 बजे
PM Modi कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायव से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 3:00 बजे
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3:30 बजे
PM Modi मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बातचीत करेंगे।

शाम 4:10 बजे
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

BRICS Summit 2026 के दौरान PM Modi की ये बैठकें भारत की विदेश नीति, वैश्विक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम संकेत दे सकती हैं। रूस, चीन और ईरान जैसे देशों के नेताओं के साथ बातचीत पर खास नजर रहेगी।

Read more!
Advertisement