BRICS Summit 2026: Huawei और Alibaba से Tata तक, PM Modi के बिजनेस फोरम में जुटेंगे ग्लोबल कारोबारी दिग्गज
BRICS Summit 2026 के दौरान होने वाले Business Forum में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के दिग्गज शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को Leaders Session को संबोधित करेंगे। भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में व्यापार, निवेश, डिजिटल इकोनॉमी, सप्लाई चेन और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें 1000 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं।

In Short
- PM Modi शाम 6 बजे BRICS Business Advisory Forum के Leaders Session को करेंगे संबोधित
- Huawei Alibaba Emirates Tata Group और Paytm समेत कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
- फोरम में व्यापार निवेश डिजिटल इकोनॉमी और मजबूत सप्लाई चेन पर रहेगा फोकस
BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को BRICS Business Forum के Leaders Session को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में शाम 6 बजे आयोजित होगा, जिसमें दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होने की उम्मीद है।
इस बिजनेस फोरम में वैश्विक व्यापार, निवेश, डिजिटल इकोनॉमी, कृषि सुरक्षा, सप्लाई चेन और महिला उद्यमिता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में 1,000 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
Huawei Alibaba समेत कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल
BRICS Business Forum में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में चीन की Huawei और Alibaba Group, रूस की Rostec State Corp, Emirates, Etihad, Embraer, DP World, Lulu Group, China National Petroleum Corporation (CNPC), Industrial and Commercial Bank of China (ICBC) और China COSCO Shipping जैसे नाम शामिल हैं।
इसके अलावा भारत की Zydus Lifesciences, Aditya Birla Group, Paytm और Tata Chemicals जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Piyush Goyal और Jaishankar करेंगे संबोधन
BRICS Business Forum के उद्घाटन सत्र में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन की उम्मीद है। रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव भी मुख्य भाषण दे सकते हैं।
बैठक का मुख्य फोकस "Building for Resilience Innovation Cooperation and Sustainability" पर रहेगा। इसमें सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर चर्चा होगी।
चीन का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल
BRICS Plus देशों में चीन सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंच रहा है। चीन के करीब 400 प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
चीन के प्रतिनिधिमंडल में COFCO Corporation के वाइस प्रेसिडेंट चेन गैंग, China General Technology Group के चेयरमैन यू जुबो, BRICS Women’s Business Alliance की चेयरपर्सन झाओ हाईयिंग, CNPC के चेयरमैन दाई होउलियांग, ICBC के चेयरमैन लिन लियाओ और China COSCO Shipping के चेयरमैन मिन वान जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
कई देशों के टॉप बिजनेस लीडर मौजूद होंगे
BRICS Business Forum में कई देशों के बड़े कारोबारी नेता भी शामिल होंगे। इनमें Zydus Lifesciences के MD शार्विल पटेल, Embraer के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट जोस सेराडोर, Aditya Birla Group के डायरेक्टर आर्यमान विक्रम बिड़ला, Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा और Vale के CEO गुस्तावो पिमेंटा जैसे नाम शामिल हैं।
BRICS Plus देशों में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्थाएं मिलकर वैश्विक व्यापार में करीब 26% हिस्सेदारी रखती हैं।
BRICS Summit 2026 का यह बिजनेस फोरम वैश्विक कंपनियों और नेताओं के लिए व्यापार, निवेश और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने का बड़ा मंच बनने जा रहा है।