महीने के ₹30 लाख कमाता है ये गेमर, सलमान खान भी हो गए शौक

Bigg Boss में नजर आ रहे Scout OP सिर्फ गेमिंग के लिए ही मशहूर नहीं हैं, बल्कि उनकी कमाई भी चर्चा में है। PUBG से पहचान बनाने वाले Scout OP ने शो में अपनी मंथली कमाई को लेकर बड़ा खुलासा किया। उनकी कहानी भारत के तेजी से बढ़ते ई-स्पोर्ट्स बाजार की तस्वीर भी दिखाती है।

Advertisement

By Rishikesh Pathak :

रियलिटी शो Big Boss का नया सीजन 6 सितंबर से Jio Hotstar और Colors TV पर शुरू हो चुका है और इस सीजन को एक बार फिर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट घर में जा चुके हैं और इस बार के सीजन की थीम है 'तथाअस्तू' यानी कि सारे कंटेस्टेंट को 2 जीवन दान मिलेगा यानी कंटेस्टेंट अगर एक बार वोट आउट हो जाते हैं तो उनहे एक लाइफ लाइन और मिलेगी।

कौन है गेमिंग से 30 लाख कमाने वाला Scout OP?

लाइफलाइन की बात से याद आया कि Scout OP भी बिग बॉस के घर में जा चुका है। अगर आप Scout OP को नहीं जानते हैं, तो आपको बता दूं कि उनका रीयल नाम Tanmay Singh है और Scout OP उनका गेम नेम है। तनमय एक E-sports मोबाइल गेमिंग एथलीट हैं जो कि PUBG गेम से फेमस हुए थे और उनके Instagram पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और YouTube पर 5.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। आपको बता दूं कि स्काउट ने PUBG में इंडिया को ग्लोबली रिप्रेजेंट भी किया है। उनकी टीम PUBG Mobile World League 2020 में रनर-अप रही थी।

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ गेमर Scout OP

जब सलमान खान ने Scout से पूछा कि वो गेम खेल कर कितना कमा लेते हैं तो स्काउट ने उनके कान में बताया कि वो महीने के 20 से 30 लाख कमा लेते हैं। ये सुनकर सलमान खान शौक हो गए और कहने लगे, "भाई, ये तो खुलकर ऑडियंस को बताओ, ताकि लोग इंस्पायर हों।"

आशीष चंचलानी ने दिया रिएक्शन

पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने भी Scout की 30 लाख इनकम वाली बात पर तंज कसते हुए ट्वीट किया: “ओह स्काउट तो बहुत ही हंबल है, 30 लाख रुपये प्रति महीने! झूठा है… नज़र नहीं लगे” यानी की आशीष चंचलानी ये हिंट दे रहे हैं की स्काउट की इनकम 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है, बता दें कि स्काउट को कई यूट्यूबर्स जैसे की Carry Minati, Elvish Yadav और Fukra Insan भी सपोर्ट कर रहे हैं। 

 

भारतीय E-sports इकोनॉमी (मार्केट साइज और ग्रोथ) 

भारत में 40 करोड़ से 59 करोड़ के बीच सक्रिय गेमर्स हैं। चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग समुदाय है क्योंकि स्मार्टफोन और इंर्टनेट का ऐकसिस अब हर घर में है। भारतीय ई-स्पोर्ट्स इकॅानॅमी सालाना ₹2,100 करोड़ ($260 मिलियन) से अधिक का रेवेन्यू जनरेट करती है। साल 2026 में भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री का वेल्यूएशन 5 बिलियन डॉलर (लगभग ₹41,000 करोड़) से अधिक हो गया है और आने वाले सालों में ये सिर्फ बढने वाला है।

Read more!
Advertisement