गुरुग्राम की Imperia Esfera Phase-2 सोसाइटी में बड़ा हादसा! फ्लैट की बालकनी भरभराकर गिरी, टला बड़ा हादसा

एक फ्लैट की बालकनी का बाहरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी एक-दूसरे को देने लगे।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

गुरुग्राम के सेक्टर 37C स्थित इम्पीरिया एस्फोरा फेज-2 (Imperia Esfera Phase-2) सोसाइटी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फ्लैट की बालकनी का बाहरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत और चिंता का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी एक-दूसरे को देने लगे।

बालकनी का मलबा नीचे गिरा, टला बड़ा हादसा

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बालकनी का बाहरी हिस्सा पूरी तरह टूट गया। उसका मलबा नीचे जमीन पर बिखरा पड़ा है। राहत की बात यह रही कि जिस समय बालकनी गिरी, उस वक्त नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर उस समय वहां कोई खड़ा होता या गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बहुमंजिला इमारतों की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से साफ पता चलता है कि इमारत की मजबूती और रखरखाव की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। निवासियों में इस हादसे को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पता लगाया जाए कि बालकनी अचानक क्यों गिरी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। साथ ही लोगों ने मांग की है कि अगर निर्माण में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस घटना ने सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Read more!
Advertisement