बॉक्स ऑफिस पर Awarapan 2 की रफ्तार बरकरार! 10वें दिन कमाए इतने करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹193 करोड़ के पार
इमरान हाशमी की Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रफ्तार बनाए हुए है। फिल्म ने 10वें दिन भी अच्छी कमाई की और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई क्यों बढ़ी और नॉस्टैल्जिया ने कितना असर डाला, जानिए पूरी रिपोर्ट में।

In Short
- Awarapan 2 ने 10वें दिन भारत में ₹8.75 करोड़ नेट कमाए, कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹136.25 करोड़ पहुंचा।
- फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹192.80 करोड़ हो गया है और अब यह ₹200 करोड़ के बेहद करीब है।
- दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ी, जिसमें इमरान हाशमी से जुड़ी नॉस्टैल्जिया बड़ा फैक्टर रही।
इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। करीब दो दशक बाद आई इस फिल्म ने पुरानी यादों और इमरान के चर्चित अंदाज को कमाई में बदल दिया है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भारत में ₹8.75 करोड़ नेट कमाए।
दूसरे वीकेंड में बढ़ी रफ्तार
बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक Awarapan 2 ने 10वें दिन देशभर में 13,632 शोज से ₹8.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह 9वें दिन की ₹8.25 करोड़ की कमाई से 6.1% ज्यादा है।
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब ₹136.25 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹162.50 करोड़ पहुंच गया है।विदेशी बाजार से 10वें दिन ₹1.50 करोड़ मिलने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹192.80 करोड़ हो गया है। यानी फिल्म अब ₹200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।
इमरान हाशमी के पुराने अंदाज का फायदा
फिल्म की कामयाबी का बड़ा कारण इमरान हाशमी से जुड़ी नॉस्टैल्जिया को माना जा रहा है। 2007 में रिलीज हुई पहली Awarapan सिनेमाघरों में बड़ी हिट नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ इसके संगीत, भावुक कहानी और शिवम के किरदार ने मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली।सीक्वल में मेकर्स ने उसी दुनिया से जुड़े कई परिचित तत्वों को बरकरार रखते हुए शिवम की कहानी का नया अध्याय पेश किया है।
दूसरे रविवार को भी मजबूत कमाई
फिल्म ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत आठवें दिन ₹5.75 करोड़ से की। नौवें दिन कमाई बढ़कर ₹8.25 करोड़ और 10वें दिन ₹8.75 करोड़ हो गई। रविवार को कुल ऑक्यूपेंसी 27.06% रही, जबकि शाम के शोज में यह 36.31% दर्ज की गई।₹136.25 करोड़ के इंडिया नेट और करीब ₹193 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ Awarapan 2 इमरान हाशमी की बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल हो गई है।