सुधारना है पैसा, टाइम और माइंडसेट? Ankur Warikoo की ये 5 किताबें कर सकती हैं मदद

Ankur Warikoo ने पैसे संभालने, ओवरथिंकिंग, टाइम मैनेजमेंट, प्रोडक्टिविटी और माइंडसेट जैसी रोजमर्रा की परेशानियों के लिए पांच किताबें सुझाई हैं। उनकी लिस्ट में हर किताब को एक खास समस्या से जोड़ा गया है, ताकि रीडर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही किताब चुन सकें।

Advertisement

In Short

  • ‘Make Epic Money’ पैसे की समझ और बेहतर फाइनेंशियल फैसलों पर फोकस करती है।
  • ‘Clear Thinking’ और ‘Four Thousand Weeks’ बेहतर फैसले लेने और समय की प्रायोरिटी समझने में मदद करती हैं।
  • ‘Eat That Frog’ प्रोक्रास्टिनेशन से निपटने जबकि ‘Mindset’ ग्रोथ माइंडसेट डेवलप करने पर फोकस करती है।

By Gaurav Kumar:

किताब पढ़ने का फायदा सिर्फ उसे खत्म करने में नहीं, बल्कि उससे अपनी किसी परेशानी का हल निकालने में भी है। एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर Ankur Warikoo ने ऐसी ही पांच किताबों की लिस्ट शेयर की है। उनकी हर किताब एक अलग समस्या से जुड़ी है, जिसमें पैसे संभालने से लेकर सही फैसले लेने, समय की कमी, प्रोडक्टिविटी और माइंडसेट तक शामिल हैं। आइए जानते हैं किस परेशानी के लिए उन्होंने कौन सी किताब पढ़ने की सलाह दी है।

1. पैसा कहां जा रहा है? पढ़ें ‘Make Epic Money’

अगर हर महीने सैलरी आने के बाद आपको भी लगता है कि पैसा आखिर गया कहां, तो Warikoo ने ‘Make Epic Money’ सुझाई है। यह किताब फाइनेंशियल अवेयरनेस बढ़ाने और पैसे के साथ बेहतर रिश्ता बनाने पर फोकस करती है। खास तौर पर कमाई शुरू करने वाले यंग प्रोफेशनल्स के लिए इसमें बजटिंग, सेविंग और वेल्थ बनाने जैसे विषयों को आसान तरीके से समझने पर जोर दिया गया है।

2. फैसले लेने में ज्यादा सोचते हैं? ‘Clear Thinking’ आएगी काम

कई बार छोटी सी बात पर भी इतना ओवरथिंकिंग होने लगता है कि फैसला लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति के लिए Warikoo ‘Clear Thinking’ पढ़ने की सलाह देते हैं। यह किताब सोच में क्लैरिटी लाने, हालात को समझने और अलग-अलग ऑप्शंस देखने के बाद एक्शन लेने पर फोकस करती है। इसका मकसद लगातार एनालिसिस में फंसे रहने के बजाय बेहतर फैसला लेना है।

3. लगता है जिंदगी में पीछे रह गए? पढ़ें ‘Four Thousand Weeks’

करियर, पैसा और पर्सनल लाइफ में दूसरों से तुलना कई लोगों को यह महसूस करा सकती है कि वे पीछे रह गए हैं। सोशल मीडिया इस दबाव को और बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों के लिए ‘Four Thousand Weeks’ सुझाई गई है। यह किताब इंसान के पास मौजूद सीमित समय को समझने और जिंदगी की प्रायोरिटीज पर दोबारा सोचने की बात करती है।

4. काम शुरू करके जल्दी छोड़ देते हैं? ‘Eat That Frog’ मदद कर सकती है

किसी नए गोल या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना आसान होता है, लेकिन उस पर लगातार बने रहना मुश्किल हो सकता है। Warikoo इसके लिए ‘Eat That Frog’ सुझाते हैं। किताब प्रोडक्टिविटी और प्रोक्रास्टिनेशन से निपटने पर फोकस करती है। इसका सीधा तरीका है कि सबसे जरूरी काम को पहचानें और छोटे-छोटे आसान कामों में उलझने से पहले उसी पर काम शुरू करें।

5. लगता है मौके पहले ही बंट चुके हैं? ‘Mindset’ बदल सकती है सोच

Warikoo की आखिरी सिफारिश Carol S. Dweck की ‘Mindset’ है। इसे वे उस सोच से जोड़ते हैं जिसमें लोगों को लगता है कि पैसा, सक्सेस और मौके पहले ही कुछ लोगों के पास जा चुके हैं। किताब का ग्रोथ माइंडसेट अप्रोच बताता है कि स्किल और क्षमता हमेशा फिक्स नहीं रहती। लर्निंग, मेहनत और एक्सपीरियंस के जरिए इन्हें समय के साथ बेहतर किया जा सकता है।

Read more!
Advertisement