अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का कार्ड वायरल! 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन, PM मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच उनका वेडिंग रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस खास समारोह में राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिए जाने की चर्चा है। जानिए कार्ड में क्या खास है और शादी कहां होगी।

Advertisement

In Short

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में होने की खबर है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रजनीकांत और एआर रहमान तक कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिए जाने की खबर है।
  • ग्रीस में 10 और 11 नवंबर को शादी होने की चर्चा है, लेकिन कपल ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

By Gaurav Kumar:

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन (Kavya Maran) अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की शादी के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक की कई बड़ी हस्तियों को बुलाए जाने की खबर है। ऐसे में जानते हैं कि रिसेप्शन कब और कहां होगा, कार्ड में क्या खास है और किन लोगों को न्योता दिया गया है।

21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में होगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रिसेप्शन की तारीख की जानकारी दी है। हालांकि, शादी की मुख्य रस्में कब और कहां होंगी, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

वायरल वेडिंग कार्ड में क्या है खास?

दोनों का वेडिंग इनविटेशन कार्ड अपने खास डिजाइन की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। कार्ड में आइवरी और हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें खूबसूरत पैटर्न, उभरे हुए डिजाइन और पुराने जमाने की स्टाइल वाली सील लगाई गई है। इसे पिंक व्हिसल मैन (Pink Whistle Man) की रंजनी अयंगर ने डिजाइन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्ड की झलक भी शेयर की है।

PM मोदी को परिवार ने दिया न्योता

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया। इस दौरान अनिरुद्ध के माता-पिता, एक्टर रवि राघवेंद्र और लक्ष्मी रविचंदर भी मौजूद थे।

इन बड़े नेताओं को भी भेजा गया निमंत्रण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी निमंत्रण दिया गया है। उनसे मुलाकात के दौरान अनिरुद्ध भी मारन परिवार के साथ मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को भी न्योता भेजे जाने की खबर है।

फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे भी शामिल

रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी बताए जा रहे हैं। इनमें रजनीकांत, एआर रहमान, शिवकार्तिकेयन, अजित कुमार, नेल्सन दिलीपकुमार और अल्लू अर्जुन शामिल हैं। हालांकि, इन सभी के समारोह में पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रीस में हो सकती है शादी

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अनिरुद्ध और काव्या 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी की तारीख और जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कौन हैं अनिरुद्ध और काव्या मारन?

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल और तेलुगु फिल्मों के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं। वहीं, कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हैं। क्रिकेट फैंस के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है।

Read more!
Advertisement