तालाब में रहने को मजबूर इकबाल को मिली नई उम्मीद, अनंत अंबानी की मदद से मुंबई में शुरू होगा इलाज

मुर्शिदाबाद के इकबाल की जिंदगी एक ऐसी समस्या से बदल गई, जिसने उसे तालाब में रहने के लिए मजबूर कर दिया। अब उसकी कहानी में एक नया मोड़ आया है। मदद के लिए बड़ा कदम उठाया गया है और इलाज की नई उम्मीद जगी है। जानिए पूरी कहानी और इसके पीछे की वजह।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • दुर्लभ मेडिकल समस्या के कारण तालाब में रहने को मजबूर था मुर्शिदाबाद का किशोर इकबाल
  • अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया
  • सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच और इलाज

By Gaurav Kumar:

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के किशोर इकबाल की कहानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दुर्लभ मेडिकल समस्या के कारण वह लंबे समय तक तालाब में रहने को मजबूर था। अब उसकी मदद के लिए अनंत अंबानी आगे आए हैं और उसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई लाया गया है। इकबाल को विशेष जांच और इलाज के लिए मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी जांच करेंगे।

अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को मुंबई लाया गया

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी के निर्देश पर इकबाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। यहां सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज करेगी। विशेषज्ञ उसकी मेडिकल स्थिति को समझने के बाद आगे का इलाज तय करेंगे।

आर्थिक परेशानी के कारण नहीं हो पा रहा था इलाज

इकबाल के माता-पिता आर्थिक परेशानियों के चलते लंबे समय तक उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। उन्होंने मदद की अपील की थी। इसके बाद इकबाल के मामले पर ध्यान गया और उसके लिए इलाज की व्यवस्था की गई।

तालाब में रहने का वीडियो हुआ था वायरल

इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह तालाब में बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का ध्यान उसकी समस्या की ओर गया और मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया।

पानी से बाहर आते ही शरीर में होने लगती थी जलन

इकबाल का कहना था कि जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, उसके पूरे शरीर में तेज जलन होने लगती है। उसने बताया था कि उसे ऐसा महसूस होता है जैसे किसी अदृश्य शक्ति का असर उस पर हो गया हो, जिसके कारण वह लंबे समय तक पानी में रहने लगा।

लंबे समय तक पानी में रहने से बढ़ सकता है खतरा

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने लंबे समय तक पानी में रहने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चेतावनी दी थी। अब मुंबई में डॉक्टरों की टीम इकबाल की जांच कर उसकी बीमारी और समस्या का सही कारण पता लगाने की कोशिश करेगी।

Read more!
Advertisement