बीते चार साल में ₹13 तक महंगा हुआ अमूल और मदर डेयरी का दूध! जानें कब-कब कितनी हुई बढ़ोतरी

आज यानी 14 मई 2026 को अमूल और मदर डेयरी ने  दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले चार सालों की बात करें तो अमूल और मदर डेयरी कई बार दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं, जिससे अब तक कीमतों में 13 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Milk Price Hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने जहां लोगों का बजट पहले ही बिगाड़ रखा है वहीं अब अमूल और मदर डेयरी ने आम आदमी को एक और झटका दिया है। आज यानी 14 मई 2026 को अमूल और मदर डेयरी ने  दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

पिछले चार सालों की बात करें तो अमूल और मदर डेयरी कई बार दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं, जिससे अब तक कीमतों में 13 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है।

आज से दूध की नई कीमतें (अमूल+ मदर डेयरी)

  • फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर, पुराना दाम 70 रुपये
  • टोंड दूध 60 रुपए प्रति लीटर है, पहले 58 रुपये
  • काऊ मिल्क 62 रुपये प्रति लीटर, पहले 60 रुपये  
  • डबल टोंड मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर, पहले 52 रुपये प्रति लीटर

Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF) ने कहा कि पशु चारा, पैकेजिंग और ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही है। साथ ही किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में भी वृद्धि की गई है। कंपनी के मुताबिक मई 2025 की तुलना में किसानों को दूध खरीद मूल्य में ₹30 प्रति किलोग्राम फैट अधिक दिया जा रहा है, जो करीब 3.7% ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि उपभोक्ताओं द्वारा दूध पर खर्च किए गए हर ₹1 में से लगभग 80 पैसे सीधे किसानों तक पहुंचते हैं।

पिछले चार सालों में कब कितने बढ़े रेट?

अमूल ने साल 2022-2025 तक पिछले चार साल में दूध के दाम 9 रुपये तक बढ़ाएं हैं।

  • अक्टूबर 2022: ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी
  • 3 फरवरी 2023: ₹3 प्रति लीटर बढ़ोतरी
  • 3 जून 2024: ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी
  • 1 मई 2025: ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने दूध पर करीब 13 रुपये तक तक बढ़ाएं हैं।

  • साल 2022 में मदर डेयरी ने पांच बार रेट में की थी बढ़ोतरी जिससे 2022 में मदर डेयरी के दूध के प्राइस 9 रुपये तक बढ़े थे।
  • जून 2024: ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी
  • 30 अप्रैल 2025: ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत लगभग 6% बढ़ी है। इस कारण यह फैसला लिया गया है। दिल्ली-NCR में कंपनी का टोंड मिल्क अब ₹58 प्रति लीटर और फुल क्रीम दूध ₹72 प्रति लीटर हो गया है। 110 कैरेक्टर की अच्छी और लंबी हिंदी हेडिंग

Read more!
Advertisement