भूल कर भी अक्षय तृतीया पर ना खरीदें ये चीजें! समृद्धि और सुख-शांति पर पड़ सकता है असर

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी और इसे बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना और निवेश करना अच्छा होता है, लेकिन लोहा, कांच, एल्यूमीनियम, डिस्पोजेबल और धारदार वस्तुएं खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Akshaya Tritiya 2026: इस साल अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसे हिंदू कैलेंडर का बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना, नया काम शुरू करना और निवेश करना बेहद फलदायी माना जाता है।

लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों से घर की समृद्धि और सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आपको किन-किन चीजों को अक्षय तृतीया पर नहीं खरीदना चाहिए।

लोहा

अक्षय तृतीया पर लोहे से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, लोहा शनि ग्रह से जुड़ा होता है। शुभ दिन पर इसे खरीदना नकारात्मक प्रभाव ला सकता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा सकता है।

डिस्पोजेबल सामान

एक बार इस्तेमाल करके फेंक देने वाली चीजें इस दिन खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। अक्षय तृतीया पर हमेशा ऐसी वस्तुएं खरीदने की सलाह दी जाती है जो लंबे समय तक टिकें और घर में स्थायित्व और समृद्धि लाएं।

एल्यूमीनियम की वस्तुएं 

धार्मिक ग्रंथों में एल्यूमीनियम को शुद्ध धातु नहीं माना गया है। पूजा या शुभ कार्यों में इसका उपयोग नहीं होता, इसलिए इस दिन एल्यूमीनियम से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।

कांच की चीजें 

कई लोग शोपीस के तौर पर कांच की चीजें खरीदते हैं, लेकिन मान्यता है कि कांच का संबंध राहु से होता है। इससे मानसिक तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है, इसलिए इस दिन कांच की वस्तुएं खरीदना ठीक नहीं माना जाता।

धारदार चीजों से दूरी रखें

चाकू, कैंची या सुई जैसी नुकीली और धारदार वस्तुएं अक्षय तृतीया पर नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसी चीजें घर में तनाव और विवाद बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।

Read more!
Advertisement