मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा! एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए एयर इंडिया के दो विमान

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से मुंबई पहुंची Air India Express की फ्लाइट IX-1547 लैंडिंग के बाद अभी भी रनवे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुंबई से दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट AI-816 को उसी रनवे से टेक-ऑफ की अनुमति मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

Advertisement
AI Generated Image

By Rohit Chaudhary:

मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC की सतर्कता से दो विमानों के बीच संभावित टक्कर टल गई।

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से मुंबई पहुंची Air India Express की फ्लाइट IX-1547 लैंडिंग के बाद अभी भी रनवे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुंबई से दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट AI-816 को उसी रनवे से टेक-ऑफ की अनुमति मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

स्थिति बेहद गंभीर हो गई क्योंकि दोनों विमान एक ही रनवे पर मौजूद थे। समय रहते ATC ने स्थिति को भांप लिया और दिल्ली जाने वाली Air India की फ्लाइट को टेक-ऑफ से रोक दिया। इसके बाद दोनों विमानों को सुरक्षित तरीके से अलग किया गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर क्रॉस रनवे की व्यवस्था है, लेकिन सामान्य परिचालन के दौरान एक समय में केवल एक ही रनवे का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में एक ही रनवे पर दो विमानों का पहुंच जाना गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है।

फिलहाल इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और रनवे ऑपरेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर दोनों विमानों के एक साथ रनवे पर आने की स्थिति कैसे बनी और इसमें कहीं मानवीय भूल या प्रक्रियागत चूक तो नहीं हुई।

Air India का आया बयान

एयर इंडिया ने कहा कि 7 जुलाई को मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI816 के क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देश मिलने के बाद टेक-ऑफ की प्रक्रिया तुरंत रोक दी और विमान को वापस बे (पार्किंग स्टैंड) पर ले आए। विमान की मानक परिचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार आवश्यक जांच की जाएगी। इस बीच, यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए Air India खेद व्यक्त करती है। Air India में यात्रियों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Read more!
Advertisement