• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosट्रेन टिकट के PNR में होने जा रहा बदलाव, दशकों पुराना नियम बदलेगा, जानें 6 बड़ी बातें

ट्रेन टिकट के PNR में होने जा रहा बदलाव, दशकों पुराना नियम बदलेगा, जानें 6 बड़ी बातें

भारतीय रेलवे ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़े दशकों पुराने PNR सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था में PNR की शुरुआत से लेकर पुराने टिकट में बदलाव तक कई चीजें बदल सकती हैं। रेलवे ने इसका पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिया है। तस्वीरों के जरिए जानिए नए PNR नियम की 6 बड़ी बातें।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 6, 2026 16:13 IST
दशकों बाद बदलने जा रहा PNR का नियम
1/6

भारतीय रेलवे रिजर्वेशन टिकट पर दिखाई देने वाली 10 अंकों की PNR सीरीज में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरानी PNR सीरीज को बदलकर ‘माइग्रेटेड PNR’ व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। रेलवे में यह बदलाव दशकों बाद देखने को मिलेगा।

Advertisement
2/6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई माइग्रेटेड PNR व्यवस्था इस साल दिसंबर में लागू की जा सकती है। रेलवे ने इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। लखनऊ से चलने वाली ट्रेन नंबर 14210 के PNR सीरीज वाले टिकट पर अब PNR 500 अंकित किया गया है।

3/6

नए नियम के लागू होने के बाद ट्रेनों के PNR की शुरुआत 1, 3, 5 या 7 जैसे Odd नंबरों से होगी। अभी PNR के शुरुआती तीन अंक दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई जैसे चार डेटाबेस सेंटर को दिखाते हैं। मौजूदा व्यवस्था में PNR की शुरुआत Even नंबर से भी होती है।

4/6

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड किया है। इससे टिकट करेक्शन से लेकर सीट पोजीशन तक के काम आसान हुए हैं। हालांकि, इस मॉर्डेनाइजेशन में पुरानी PNR सीरीज बाधा बन रही है। इसी वजह से PNR नंबरों को भी माइग्रेट करने की तैयारी की गई है।

Advertisement
5/6

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने PNR नंबरों को माइग्रेट करने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए फिलहाल देश की 1230 ट्रेनों को चुना है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते से सभी ट्रेनों के PNR नंबरों में यह बदलाव दिखाई देने लगेगा।

6/6

नए PNR सिस्टम में उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पुराने सिस्टम के जरिए टिकट बुक किया है और बाद में यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं। ऐसे टिकट में नए सिस्टम के तहत बदलाव नहीं होगा। यात्री को पुराना टिकट कैंसिल कराकर नया टिकट बुक कराना होगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today