• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosइतिहास और एक्शन से भरपूर है ‘The Revolutionaries’- भुवन बाम और रोहित सराफ जैसे सितारे आएंगे नजर

इतिहास और एक्शन से भरपूर है ‘The Revolutionaries’- भुवन बाम और रोहित सराफ जैसे सितारे आएंगे नजर

प्राइम वीडियो की नई सीरीज The Revolutionaries भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन गुमनाम क्रांतिकारियों की कहानी दिखाती है जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राश बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल और बाघा जतिन जैसे योद्धाओं की जिंदगी पर आधारित यह सीरीज इतिहास के अनदेखे पहलुओं को सामने लाएगी।

The Revolutionaries
1/5

The Revolutionaries की कहानी राश बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल, बाघा जतिन और प्रतिभा लाहिड़ी जैसे क्रांतिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये वे युवा थे जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ गुप्त आंदोलन चलाए और देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। ट्रेलर में उनकी दोस्ती, संघर्ष और बलिदान की झलक दिखाई गई है।

 

Advertisement
2/5

जहां ज्यादातर ऐतिहासिक कहानियां बड़े नेताओं के योगदान पर केंद्रित रहती हैं, वहीं यह सीरीज उन युवाओं की दुनिया दिखाती है जो पर्दे के पीछे रहकर स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ा रहे थे। इसमें उनके गुप्त मिशन, अंग्रेजों से टकराव और हर कदम पर मौजूद खतरे को दिखाया गया है।

3/5

ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज इतिहास और एक्शन का मेल दिखाती है। ट्रेलर में क्रांतिकारियों को अंग्रेजी सेना से बचते हुए और अपने मिशन को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। जनरल डायर जैसे ब्रिटिश अधिकारियों की मौजूदगी कहानी में तनाव बढ़ाती है।

4/5

सीरीज में नई पीढ़ी के कलाकार नजर आएंगे। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार क्रांतिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं। कलाकारों के जरिए इन ऐतिहासिक किरदारों को एक भावनात्मक और आधुनिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।।

Advertisement
5/5

The Revolutionaries लेखक संजीव सान्याल की किताब Revolutionaries: The Other Story Of How India Won Its Freedom पर आधारित है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह सीरीज स्वतंत्रता आंदोलन के उन पहलुओं को दिखाने का दावा करती है जिन्हें आमतौर पर कम जगह मिली। कहानी सिर्फ संघर्ष नहीं बल्कि उन युवाओं के सपनों और बलिदान को भी सामने लाएगी।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today