• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosरणबीर कपूर की रामायण में सीता की बहनें कौन? उर्मिला से श्रुतकीर्ति तक जानिए स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की रामायण में सीता की बहनें कौन? उर्मिला से श्रुतकीर्ति तक जानिए स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के हर किरदार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ अब सीता की बहनों के किरदार भी सुर्खियों में हैं। जानिए फिल्म में उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति का रोल कौन निभा रहा है।

Ranbir Kapoor Lord Ram look
1/7

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा अभी भी जारी है। फिल्म में दिखाए गए किरदारों से लेकर कलाकारों के लुक तक पर लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं। ट्रेलर में नजर आए कई कलाकार इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं।

Advertisement
2/7

फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका लुक सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ दर्शकों को उनका सादगी भरा अंदाज पसंद आया, जबकि कुछ लोगों ने उनके लुक को लेकर सवाल उठाए। इसी बीच सीता की बहनों के किरदार भी चर्चा में आ गए हैं।

3/7

एक्ट्रेस सोनिया बलानी फिल्म में राजा जनक की दूसरी बेटी उर्मिला का किरदार निभा रही हैं। उर्मिला का विवाह भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से हुआ था। रामायण में इस किरदार को त्याग, धैर्य और पति से लंबे समय तक दूर रहने के लिए याद किया जाता है।

4/7

राजा जनक के भाई कुशध्वज की बेटी मांडवी का किरदार एक्ट्रेस रिया कपूर निभाने वाली हैं। मांडवी का विवाह राजा दशरथ और कैकयी के बेटे भरत से हुआ था। रिया कपूर इससे पहले कई टेलीविजन सीरियल में काम कर चुकी हैं। ‘रामायण’ उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

Advertisement
5/7

सीता की सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का किरदार असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास निभा रही हैं। श्रुतकीर्ति का विवाह राजा दशरथ के सबसे छोटे बेटे शत्रुघ्न से हुआ था। सुरभि दास की झलक फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई दी थी, जिसके बाद उनके किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई।

6/7

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि उनके छोटे भाई लक्ष्मण के रोल में टीवी एक्टर रवि दुबे नजर आएंगे। रवि दुबे का लुक सामने आने के बाद उनकी काफी तारीफ हुई। ट्रेलर में उनका गंभीर और योद्धा वाला अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

वहीं, भगवान राम के भाई भरत के किरदार में मराठी अभिनेता आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे। राजा दशरथ के सबसे छोटे बेटे शत्रुघ्न का किरदार टीवी एक्टर समर्थ्या गुप्ता निभाने वाले हैं। फिल्म में चारों भाइयों और उनकी पत्नियों की कहानी को बड़े पर्दे पर विस्तार से दिखाया जाएगा।

7/7

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है। इसका पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। बड़े बजट और लंबी स्टारकास्ट के कारण यह फिल्म पहले से ही काफी चर्चा में है।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today