• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotos1 नवंबर से बदल जाएगा Aqua लाइन का टाइमटेबल! यात्रियों को मिलेगी राहत, लेकिन अभी बाकी है एक ट्विस्ट

1 नवंबर से बदल जाएगा Aqua लाइन का टाइमटेबल! यात्रियों को मिलेगी राहत, लेकिन अभी बाकी है एक ट्विस्ट

1 नवंबर से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पीक आवर्स में ट्रेनों का इंतजार कम होगा। वहीं, देर रात तक मेट्रो चलाने की भी तैयारी है। जानिए क्या होंगे नए टाइमिंग, यात्रियों को कितनी राहत मिलेगी और कौन सा बदलाव अभी प्रस्तावित है।

Gungun Mishra
UPDATED: Oct 28, 2026 19:02 IST
मेट्रो के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार!
1/4

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 1 नवंबर 2026 से पीक आवर्स में मेट्रो हर 6 मिनट 35 सेकंड पर मिलेगी। अभी यात्रियों को 7 मिनट 30 सेकंड इंतजार करना पड़ता है। यानी अब ट्रेन 55 सेकंड पहले आएगी, जिससे रोजाना सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

Advertisement
2/4

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) मेट्रो के संचालन का समय बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, सेक्टर 51 से डिपो स्टेशन के लिए आखिरी ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना हो सकती है। हालांकि, अभी इस बदलाव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। फैसला संचालन की व्यवस्था और व्यवहारिकता देखने के बाद होगा।

3/4

नोएडा मेट्रो ने 23 अक्टूबर को नया रिकॉर्ड बनाया। इस दिन कुल 1,05,358 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एनएमआरसी के मुताबिक, क्यूआर कोड टिकटिंग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और बेहतर फुट ओवरब्रिज कनेक्टिविटी से औसत दैनिक यात्रियों की संख्या में 20% बढ़ोतरी हुई है।

4/4

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा लाइन 29.7 किलोमीटर लंबी है और इसमें 21 स्टेशन हैं। अब एनएमआरसी यात्रियों के लिए स्टेशनों से उनकी मंजिल तक पहुंचना आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए संबंधित पक्षों से बातचीत चल रही है, ताकि मेट्रो से उतरने के बाद आगे का सफर भी सुविधाजनक हो सके।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today