Homeट्रेंडिंगPhotosकासगंज से ऐशबाग के बीच 11 साल बाद शुरू हुई सीधी ट्रेन, देखें टाइमिंग और पूरा रूट
कासगंज से ऐशबाग के बीच 11 साल बाद शुरू हुई सीधी ट्रेन, देखें टाइमिंग और पूरा रूट
1/5
कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस की शुरुआत 26 जुलाई 2026 को हुई। इसके साथ करीब 11 साल बाद दोनों शहरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी फिर बहाल हो गई। यह ट्रेन रोहिलखंड क्षेत्र से होकर रोजाना चलती है।(Credit: Instagram/rfsurajner)
Advertisement
2/5
ट्रेन नंबर 15312 कासगंज से सुबह 4:20 बजे रवाना होती है और दोपहर 1 बजे ऐशबाग पहुंचती है। करीब 422 किलोमीटर का यह सफर 8 घंटे 40 मिनट में पूरा होता है। यह ट्रेन हफ्ते के सातों दिन चलती है।(Credit: Instagram/rfsurajner)
3/5
वापसी में ट्रेन नंबर 15311 ऐशबाग से दोपहर 2 बजे रवाना होती है और रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचती है। यह ट्रेन भी हफ्ते के सातों दिन चलती है और इसका तय सफर 8 घंटे 40 मिनट का है। (Credit: Instagram/rfsurajner)
4/5
यह ट्रेन रास्ते में उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती है।(Credit: Instagram/rfsurajner)
Advertisement
5/5
ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए गए हैं और यात्रियों के लिए सेकेंड सीटिंग और एसी चेयर कार की सुविधा मिलती है। सफर शुरू करने से पहले यात्री आईआरसीटीसी या एनटीईएस पर ट्रेन का लाइव टाइम, प्लेटफॉर्म और टिकट की उपलब्धता जरूर चेक कर लें।(Credit: Instagram/rfsurajner)