• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosकांवड़ यात्रा के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से हरिद्वार तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से हरिद्वार तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कांवड़ यात्रा 2026 को देखते हुए भारतीय रेलवे, राज्य परिवहन विभाग और पुलिस ने यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले कांवड़ियों के लिए ट्रेनों की दूरी बढ़ाई गई है, मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और हरियाणा रोडवेज की बसें भी उपलब्ध हैं।

kanwar yatra
1/7

उत्तर रेलवे ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर मेमू और दिल्ली-शामली डेमू ट्रेन को हरिद्वार तक चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार जाएंगी। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों से जाने वाले कांवड़ियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

Advertisement
2/7

दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन दिल्ली से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह रात 8:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी, जहां ट्रेन 20 मिनट रुकेगी। इसके बाद ट्रेन रुड़की और ज्वालापुर होते हुए रात 10:50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

3/7

वापसी में मेमू ट्रेन हरिद्वार से रात 2 बजे रवाना होगी। यह सुबह 3:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और यहां 40 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद ट्रेन सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे यात्रियों को रात में हरिद्वार से दिल्ली लौटने का विकल्प मिलेगा।

4/7

दिल्ली-शामली डेमू ट्रेन भी 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन शामली, थाना भवन, रामपुर मनिहारान और टपरी के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 74022 ज्वालापुर, रुड़की, टपरी, रामपुर मनिहारान और शामली होते हुए दिल्ली आएगी।

Advertisement
5/7

उत्तर रेलवे अलग से मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाएगा। हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल ट्रेन टपरी के रास्ते 30 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगी। वहीं, योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 14 अगस्त तक चलाई जाएगी।

6/7

हरियाणा रोडवेज की दो बसें रोज बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए चल रही हैं। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी रात 8 बजे रवाना होती है। सुबह वाली बस उसी दिन 11:30 बजे हरिद्वार से लौटती है, जबकि रात वाली बस अगले दिन सुबह 7:30 बजे हरिद्वार से वापसी करती है।

7/7

हरियाणा रोडवेज की बस में बल्लभगढ़ से हरिद्वार तक एक यात्री का किराया ₹385 है। डीआई जयपाल राठी के मुताबिक किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और मिर्जापुर में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किए गए हैं। इसलिए कांवड़ियों और आम यात्रियों को सफर से पहले रास्ते की जानकारी लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today