• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosतत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप बेहतर या वेबसाइट? जानिए कहां जल्दी पूरी होगी बुकिंग

तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC ऐप बेहतर या वेबसाइट? जानिए कहां जल्दी पूरी होगी बुकिंग

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय अक्सर सवाल उठता है कि IRCTC ऐप या वेबसाइट में से किस पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है? क्या ऐप की तेज स्पीड वाकई फायदा देती है या वेबसाइट बेहतर विकल्प है? जानिए बुकिंग टाइमिंग, OTP वेरिफिकेशन और टिकट कन्फर्म होने से जुड़ी 5 अहम बातें।

Sonam
UPDATED: Nov 21, 2026 10:23 IST
IRCTC Tatkal Ticket Booking
1/5

IRCTC ऐप या वेबसाइट, कहां मिलेगा कन्फर्म टिकट?

ट्रेन में अचानक सफर करना हो तो यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में बड़ा सवाल है कि IRCTC के मोबाइल ऐप या वेबसाइट में से किस पर टिकट कन्फर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है? आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों प्लेटफॉर्म पर तत्काल टिकट का कोटा एक ही होता है। यानी किसी को अलग से सीटें नहीं मिलतीं। असली फर्क बुकिंग की स्पीड और प्रक्रिया पूरी करने में लगने वाले समय का है।

Advertisement
2/5

क्या IRCTC ऐप पर जल्दी बुक होता है टिकट?

कई यात्रियों को लगता है कि IRCTC का मोबाइल ऐप वेबसाइट के मुकाबले ज्यादा तेज चलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेबसाइट पर कई स्क्रिप्ट लोड होने की वजह से थोड़ा अतिरिक्त समय लग सकता है, जबकि ऐप अपेक्षाकृत जल्दी खुल सकता है। हालांकि, दोनों की स्पीड में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। टिकट कन्फर्म होने की संभावना इंटरनेट की रफ्तार, सीटों की उपलब्धता और पेमेंट पूरा होने पर निर्भर करती है। इसलिए सिर्फ ऐप इस्तेमाल करने से कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं मिलती।

3/5

OTP में देरी से बिगड़ सकता है पूरा खेल

तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान OTP वेरिफिकेशन भी बेहद अहम है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है। 15 जुलाई 2025 से आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया था। चाहे आप IRCTC ऐप इस्तेमाल करें या वेबसाइट, OTP आने में देरी होने से बुकिंग अटक सकती है। कई बार सीट उपलब्ध होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या या OTP देर से मिलने के कारण टिकट बुक नहीं हो पाता।

4/5

तत्काल टिकट बुकिंग का सही समय क्या है?

तत्काल टिकट बुकिंग में टाइमिंग सबसे ज्यादा मायने रखती है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। बुकिंग ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने की तारीख से एक दिन पहले खुलती है। इस दौरान ऐप और वेबसाइट दोनों पर यात्री एक ही कोटे की सीटों के लिए बुकिंग करते हैं। ऐसे में पहले से लॉगिन तैयार रखना, यात्रियों की जानकारी भरना और तेज इंटरनेट इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement
5/5

IRCTC वेबसाइट में बड़ा बदलाव, किस पर टिकट बुक करना बेहतर?

IRCTC ने जुलाई 2026 में अपनी वेबसाइट को अपग्रेड किया था, ताकि टिकट बुकिंग तेज और आसान हो सके। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बाद तत्काल बुकिंग शुरू होने के शुरुआती तीन मिनट में टिकट बुकिंग की सफलता दर में करीब 5 फीसदी सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वेबसाइट हमेशा ऐप से बेहतर है। दोनों प्लेटफॉर्म पर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना लगभग समान परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यात्रियों के लिए सबसे जरूरी है कि बुकिंग शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी हों और इंटरनेट कनेक्शन भरोसेमंद हो।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today