• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosIndia's First Bullet Train: वडोदरा से मुंबई का सफर होगा आसान, मई 2027 में पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

India's First Bullet Train: वडोदरा से मुंबई का सफर होगा आसान, मई 2027 में पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ढांचा तैयार हो चुका है और मई 2027 में इसका ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर चलने वाली यह ट्रेन वडोदरा से मुंबई का सफर सिर्फ 1.5 घंटे में पूरा करेगी।

India Bullet Train Project
1/6

भारत की पहली स्वदेशी निर्मित बुलेट ट्रेन का ढांचा तैयार हो चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह ट्रेन अब परीक्षण के लिए तैयार है। मई 2027 में इसके ट्रायल रन की शुरुआत होने की उम्मीद है।

Photo Credit: X/MinistryOfRailway

Advertisement
2/6

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री के मुताबिक, अगले साल मई या जून तक बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू किया जा सकता है। परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन की शुरुआत करेंगे।

Photo Credit: PTI

3/6

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद वडोदरा से मुंबई का सफर सिर्फ 1.5 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी वडोदरा-मुंबई सेंट्रल रूट पर वंदे भारत ट्रेन से करीब 4 घंटे 44 मिनट लगते हैं।

Photo Credit: Reuters

4/6

देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी। इसकी रफ्तार 280 किलोमीटर प्रति घंटे से 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Photo Credit: Reuters

Advertisement
5/6

बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 प्रमुख स्टेशन होंगे।

Photo Credit: X/NHSRCL

6/6

रेलवे की ओर से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े ट्रैक निर्माण, इलेक्ट्रिफिकेशन और स्टेशन तैयार करने के काम की तस्वीरें लगातार साझा की जा रही हैं। यह भारत का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर होगा।

Photo Credit: X/NHSRCL

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today