भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी? प्रोजेक्ट पर कितना काम हुआ पूरा, जानिए क्या है नया अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 452 किलोमीटर पियर और 356 किलोमीटर गर्डर का काम पूरा हो चुका है। सूरत-वापी सेक्शन में सिविल वर्क पूरा है और करीब 87% ट्रैक बेड बिछाया जा चुका है। सरकार ने अगस्त 2027 में सूरत-वापी सेक्शन पर पहली हाई-स्पीड सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई है।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। 22 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, प्रोजेक्ट में अब तक 452 किलोमीटर पियर और 356 किलोमीटर गर्डर का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 209 किलोमीटर ट्रैक बेड और 190 किलोमीटर ओवरहेड इक्विपमेंट मस्त भी लगाए जा चुके हैं।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जरूरी पूरी 1,389.5 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। अब तक 452 किलोमीटर पियर और 356 किलोमीटर गर्डर का काम पूरा हो गया है। ट्रैक बेड का काम भी 209 किलोमीटर तक पहुंच चुका है।
रेल मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 97 किलोमीटर लंबे सूरत-वापी सेक्शन में नदी पुलों समेत सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इस हिस्से में करीब 87 फीसदी ट्रैक बेड बिछाया जा चुका है।
सरकार ने कहा है कि पहली हाई-स्पीड ट्रेन सेवा सूरत-वापी सेक्शन पर अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, पूरे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के पूरा होने की सही तारीख अभी तय नहीं की गई है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, पूरे कॉरिडोर की तारीख सिविल वर्क, ट्रैक, बिजली, सिग्नलिंग और ट्रेन की सप्लाई से जुड़े काम की प्रगति के बाद ही तय की जा सकती है।