• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosDiwali पर घर जाने की तैयारी? इस दिन खुलेगी Train Ticket Booking, नोट कर लें तारीख

Diwali पर घर जाने की तैयारी? इस दिन खुलेगी Train Ticket Booking, नोट कर लें तारीख

दिवाली 2026 पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट की तैयारी अभी से करनी होगी। 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन नियम के चलते अलग-अलग यात्रा तारीखों की बुकिंग अलग-अलग दिन खुलेगी। साथ ही रेलवे ने कई रूट्स पर त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेनों की ट्रिप्स भी तय की हैं।

Diwali 2026 train booking
1/6

सरकार के 2026 Holiday Calendar के मुताबिक, इस साल Diwali रविवार, 8 नवंबर को है। त्योहार के आसपास कई दिनों तक यात्रियों की भीड़ रहती है, इसलिए सभी ट्रेनों के लिए एक ही Booking Date नहीं होगी। Reservation ट्रेन की Journey Date के हिसाब से खुलेगा।

Advertisement
2/6

Indian Railways ने General Advance Reservation Period को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। यह नियम 1 नवंबर 2024 से लागू है। Journey Date को इस गिनती में शामिल नहीं किया जाता। कुछ Daytime Express Trains में अलग Booking Window भी हो सकती है।

3/6

60-Day Rule के हिसाब से 5 नवंबर की यात्रा के लिए Booking 6 सितंबर को, 6 नवंबर के लिए 7 सितंबर, 7 नवंबर के लिए 8 सितंबर और Diwali यानी 8 नवंबर की Journey के लिए 9 सितंबर को Reservation खुलेगा। सामान्य Opening Time सुबह 8 बजे है।

4/6

Varanasi और Delhi के बीच Reserved Festival Special की कुल 50 Trips तय हैं। Train 04209 रात 10:15 बजे Varanasi से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे Delhi पहुंचेगी। वापसी में Train 04210 शाम 6:50 बजे Delhi से रवाना होकर सुबह 9:50 बजे Varanasi पहुंचेगी।

Advertisement
5/6

Ayodhya Cantt और Anand Vihar के बीच Reserved Bi-Weekly Special की 36 Trips निर्धारित हैं। Train 04213 शाम 6:20 बजे Ayodhya Cantt से चलेगी और सुबह 6:10 बजे Anand Vihar पहुंचेगी। Train 04214 सुबह 9 बजे Anand Vihar से रवाना होकर रात 10 बजे Ayodhya पहुंचेगी।

6/6

Northern Railway की लिस्ट में New Delhi-Kanpur के बीच 98 Trips, Anand Vihar-Laukaha Bazar के बीच 150 Trips और Anand Vihar-Patliputra के बीच 120 Trips भी शामिल हैं। हालांकि ज्यादा Trips होने का मतलब Confirm Berth की गारंटी नहीं है, इसलिए Exact Date और Availability जरूर चेक करें।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today