• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosदिल्लीवालों को मिली सौगात! अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानें किराए से लेकर बुकिंग तक सारी डिटेल

दिल्लीवालों को मिली सौगात! अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानें किराए से लेकर बुकिंग तक सारी डिटेल

दिल्लीवालों के लिए यमुना नदी पर घूमने का नया मौका आ गया है। सोनिया विहार में यमुना रिवर सफारी की शुरुआत हो गई है। अब लोग क्रूज में बैठकर नदी की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे। जानिए इस सफारी का किराया कितना है, टिकट कहां मिलेगा और सफर में क्या-क्या खास होगा।

Gaurav Kumar
UPDATED: Nov 10, 2026 14:53 IST
Delhi Yamuna River Safari
1/7

दिल्ली में घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए एक नया टूरिस्ट स्पॉट तैयार हो गया है। अब राजधानी के लोग यमुना नदी में क्रूज की सवारी का मजा ले सकेंगे। खास बात यह है कि परिवार के साथ इस सफर का आनंद लेने के लिए दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि इस नई सफारी में क्या खास है, कितना किराया लगेगा और यात्रियों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

 

Advertisement
2/7

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार, 10 नवंबर को सोनिया विहार में यमुना रिवर सफारी का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस परियोजना के जरिए यमुना नदी को पर्यटन से जोड़ने की कोशिश की गई है।

 

3/7

यमुना रिवर सफारी सोनिया विहार से जगतपुर के बीच चलेगी। इसका रूट करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबा होगा और सफर पूरा करने में लगभग 40 मिनट लगेंगे। टिकट की कीमत ₹500 प्रति व्यक्ति रखी गई है। यात्री दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। क्रूज में एक बार में अधिकतम 30 लोग सफर कर पाएंगे।

 

4/7

यात्रियों की सुविधा के लिए क्रूज में एयर कंडीशनिंग, लाइफ जैकेट, साउंड सिस्टम और बायो-टॉयलेट लगाए गए हैं। यहां लाइट एंड साउंड शो और मनोरंजन की दूसरी गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है। क्रूज ऑपरेटर को रोजाना कम से कम चार फेरे लगाने होंगे।

 

Advertisement
5/7

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवालों के लिए यह पहला अनुभव होगा। पहले बच्चों को नाव या क्रूज की सवारी कराने के लिए प्रयागराज या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब दिल्ली में ही यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ सफारी का आनंद लेने की अपील की।

 

6/7

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में सफारी की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यमुना की सफाई का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 40 फीसदी बाकी है। उन्होंने पिछली सरकारों पर परियोजना शुरू नहीं करने का आरोप भी लगाया। इस प्रोजेक्ट पर दिल्ली सरकार, डीडीए और पर्यटन विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

 

7/7

यमुना में बाढ़ आने या पानी का स्तर बहुत कम होने पर सुरक्षा कारणों से सफारी बंद रहेगी। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी ऑपरेटर की होगी। क्रूज के बायो-टॉयलेट जीरो डिस्चार्ज वाले होंगे, ताकि गंदगी नदी में न जाए। इस परियोजना के लिए मार्च 2025 में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और दिल्ली सरकार की एजेंसियों के बीच समझौता हुआ था। पिछले महीने इसका ट्रायल रन भी सफल रहा। उद्घाटन के दौरान सर्बानंद सोनोवाल ने पिछले 12 वर्षों में जलमार्ग क्षेत्र की प्रगति का जिक्र किया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की सराहना की।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today