• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotos16 कोच, 13 घंटे का सफर... दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात! इन दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

16 कोच, 13 घंटे का सफर... दिवाली-छठ पर रेलवे की सौगात! इन दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 16 अक्टूबर से दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन करीब 13 घंटे में सफर पूरा करेगी. जानिए ट्रेन का पूरा शेड्यूल, रूट, टिकट बुकिंग की तारीख और कितना होगा किराया.

Sonam
UPDATED: Oct 14, 2026 11:42 IST
Delhi Patna Vande Bharat Special Train
1/6

त्योहारों पर यात्रियों को रेलवे की सौगात

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खास तैयारी की है. ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इससे खासतौर पर बिहार जाने वाले यात्रियों को सफर का एक और विकल्प मिलेगा. इस ट्रेन का संचालन 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. (Photo: PTI)

Advertisement
2/6

16 कोच के साथ पटरी पर दौड़ेगी स्पेशल वंदे भारत

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग रहती है. ऐसे में रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जाएगी, जिससे दशहरा, दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी. (Photo: ITG)

3/6

करीब 13 घंटे में दिल्ली से पटना का सफर

नई दिल्ली से पटना के बीच यह स्पेशल वंदे भारत करीब 994 किलोमीटर की दूरी लगभग 13 घंटे में तय करेगी. ट्रेन सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी. रास्ते में अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा. (Photo: ITG)

4/6

हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का ट्रेन नंबर 02252 और वापसी का 02251 है. ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली से 16 और 18 अक्टूबर को चलेगी. इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को इसका संचालन होगा. वहीं पटना से ट्रेन संख्या 02251 पहले 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी. इसके बाद 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी. रेलवे की योजना के मुताबिक दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाए जाएंगे. (Photo: ITG)

Advertisement
5/6

पटना से दिल्ली कब पहुंचेगी वंदे भारत?

पटना से नई दिल्ली लौटने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन की टाइमिंग सामने आ गई है. ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी के दौरान यह आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी. इस तरह यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलेगा. (Photo: File/ITG)

6/6

कितने रुपये में मिलेगा टिकट, कब से होगी बुकिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत के टिकटों की बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. AC चेयर कार का अनुमानित किराया भोजन सहित 2,575 से 2,600 रुपये के बीच हो सकता है. वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए करीब 4,650 से 4,680 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. यात्री बुकिंग के दौरान भोजन का विकल्प चुन सकेंगे. बिना भोजन वाला टिकट कुछ सस्ता पड़ सकता है. अंतिम किराया और बुकिंग की जानकारी IRCTC पर चेक की जा सकती है. (Photo: ITG)

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today