• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosदिल्ली से पटना का 12 घंटे का सफर होगा 4.5 घंटे का, बुलेट ट्रेन के रूट में आएंगे ये बड़े शहर

दिल्ली से पटना का 12 घंटे का सफर होगा 4.5 घंटे का, बुलेट ट्रेन के रूट में आएंगे ये बड़े शहर

दिल्ली से पटना का सफर अब 12 घंटे नहीं बल्कि कुछ ही घंटों का हो सकता है। सरकार दिल्ली-पटना के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही है। इस प्रस्तावित रूट में कई बड़े शहर शामिल होंगे। आखिर कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन और कितनी तेजी से तय करेगी पूरा सफर? जानिए।

Delhi Patna Bullet Train
1/6

मुंबई-अहमदाबाद के बाद अब दिल्ली से पटना के बीच भी हाई-स्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर काम हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक दिल्ली-कानपुर-लखनऊ-पटना के बीच बुलेट ट्रेन कनेक्टिविटी की योजना पर काम चल रहा है।

Advertisement
2/6

अभी दिल्ली से पटना पहुंचने में करीब 12 घंटे लगते हैं। प्रस्तावित हाई-स्पीड ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर करीब 4.5 घंटे में पूरा हो सकता है। इससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

3/6

प्रस्तावित रूट पर दिल्ली से आगरा करीब 58 मिनट में पहुंचने का अनुमान है। कानपुर में 1 घंटे 50 मिनट, लखनऊ में 2 घंटे 12 मिनट और प्रयागराज में करीब 3 घंटे लग सकते हैं।

4/6

अनुमान के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में करीब 3 घंटे 33 मिनट और पटना पहुंचने में लगभग 4.5 घंटे लग सकते हैं। हालांकि, ये यात्रा समय अभी अनुमानित हैं और अंतिम प्रोजेक्ट डिटेल आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

 

Advertisement
5/6

सरकार की योजना में करीब 4,000 किलोमीटर लंबे सात प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल हैं। इनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी शामिल हैं। दिल्ली-पटना कनेक्शन इसी प्रस्तावित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

 

6/6

दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन को लेकर अभी फाइनल रूट, प्रोजेक्ट की लागत और निर्माण की समयसीमा घोषित नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल प्रस्ताव और योजना के तौर पर ही देखना चाहिए। दूसरी ओर मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर एक एक्टिव प्रोजेक्ट है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today