• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosBRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा! 25 हजार पुलिसकर्मी और 100 से ज्यादा NSG कमांडो तैनात - Photos

BRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली में कड़ी सुरक्षा! 25 हजार पुलिसकर्मी और 100 से ज्यादा NSG कमांडो तैनात - Photos

BRICS Summit 2026 के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। भारत मंडपम से लेकर विदेशी मेहमानों के रूट तक सुरक्षा और सजावट के खास इंतजाम किए गए हैं। NSG कमांडो, एंटी-ड्रोन सिस्टम और हजारों पुलिसकर्मी तैनात हैं। देखिए BRICS समिट की तैयारियों की खास तस्वीरें।

BRICS Summit 2026
1/7

1. भारत मंडपम में होगा BRICS समिट का मुख्य कार्यक्रम

दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ मेहमानों के स्वागत की भी विशेष तैयारी की गई है।

 

Advertisement
2/7

2. विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए सजी दिल्ली

BRICS समिट में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भारत मंडपम और प्रमुख रास्तों पर खास सजावट की गई है।

 

3/7

3. NSG का 'ब्रिक्स कवच' ऑपरेशन, कमांडो ने किया मॉक ड्रिल

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने BRICS समिट की सुरक्षा को लेकर 'ब्रिक्स कवच' के तहत मॉक ड्रिल की। इस दौरान आतंकवादी हमले, बंधक संकट और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया।

 

4/7

4. हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग करते दिखे NSG कमांडो

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और राजघाट पर NSG कमांडोज ने हेलीकॉप्टर से स्लिदरिंग तकनीक का प्रदर्शन किया। इस तकनीक में कमांडो रस्सी के जरिए हेलीकॉप्टर से तेजी से नीचे उतरते हैं।

Advertisement
5/7

5. दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा

BRICS समिट के दौरान दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 100 से ज्यादा NSG कमांडो, एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन, स्नाइपर और एंटी-सबोटाज टीमें भी सुरक्षा में लगाई गई हैं।

6/7

6. VVIP मूवमेंट के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार


विदेशी मेहमानों और VVIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है। 22 डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं और कई रूट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

7/7

7. 11 होटल और 35 रूट सुरक्षा घेरे में

BRICS समिट के दौरान मेहमानों के ठहरने के लिए 11 होटलों में व्यवस्था की गई है। भारत मंडपम और होटलों तक जाने वाले 35 रूट को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मल्टी-लेयर सिक्योरिटी ग्रिड के साथ SWAT कमांडो भी तैनात रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today