• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosDelhi Metro में सफर होगा आसान! इस स्टेशन पर बिना बाहर निकले बदल सकेंगे Green और Magenta Line

Delhi Metro में सफर होगा आसान! इस स्टेशन पर बिना बाहर निकले बदल सकेंगे Green और Magenta Line

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए पीरागढ़ी में नया इंटरचेंज तैयार हो रहा है। यहां ग्रीन और मैजेंटा लाइन को 160 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को लाइन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं निकलना होगा। जानिए कब तक शुरू हो सकता है यह इंटरचेंज।

Sonam
UPDATED: Oct 6, 2026 13:50 IST
 Peeragarhi Metro Station
1/5

मेट्रो बदलने के लिए बाहर नहीं निकलना होगा

पीरागढ़ी में ग्रीन लाइन से मैजेंटा लाइन पर जाने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से बाहर नहीं निकलना होगा। दोनों स्टेशनों को करीब 160 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा। इससे यात्री बिना बाहर निकले सीधे एक लाइन से दूसरी लाइन पर जा सकेंगे।

Advertisement
2/5

पश्चिमी दिल्ली के लोगों को होगा फायदा

पीरागढ़ी में नया इंटरचेंज बनने से पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों का सफर आसान होगा। यह मौजूदा ग्रीन लाइन स्टेशन को आने वाले मैजेंटा लाइन स्टेशन से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को लाइन बदलने के लिए लंबा रास्ता तय करने से राहत मिल सकती है।
 

3/5

बढ़ रहा दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क

पीरागढ़ी इंटरचेंज दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का हिस्सा है। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक सेक्शन से मैजेंटा लाइन की कनेक्टिविटी और बढ़ेगी। इससे पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों के बीच मेट्रो से सीधा सफर आसान होगा।

4/5

साल के आखिर तक खुलने की उम्मीद

पीरागढ़ी स्टेशन का करीब 90% सिविल काम पूरा हो चुका है। फिलहाल स्टेशन पर फिनिशिंग से जुड़े काम किए जा रहे हैं। DMRC को उम्मीद है कि इस सेक्शन को इस साल के आखिर तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Advertisement
5/5

लाइन बदलने के मिलेंगे ज्यादा ऑप्शन

दिल्ली मेट्रो में फिलहाल 31 इंटरचेंज स्टेशन हैं। फेज-4 के तहत करीब 18 नए इंटरचेंज स्टेशन और जुड़ने की उम्मीद है। इससे यात्रियों के पास एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के ज्यादा विकल्प होंगे और दिल्ली में सफर आसान होगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today