• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosकेजरीवाल का 'शीश महल' देख सकेंगे आम लोग, जानें कितनी होगी टिकट की कीमत

केजरीवाल का 'शीश महल' देख सकेंगे आम लोग, जानें कितनी होगी टिकट की कीमत

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विवादित 'शीश महल' एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली सरकार ने इसके अंदर मौजूद महंगे सामान की जानकारी साझा की है। अब आम लोगों को भी इस आलीशान बंगले को देखने का मौका मिलेगा। जानिए कितनी होगी टिकट की कीमत और क्या है सरकार की आगे की योजना।

Shraddha Shukla
UPDATED: Nov 27, 2026 19:13 IST
Palace unlocked
1/4

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला अंदर से कैसा दिखता है और इसमें क्या-क्या खास है? अब आम लोगों को भी यह जानने का मौका मिल सकता है। दिल्ली सरकार ने 27 नवंबर को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस विवादित बंगले को मीडिया के लिए खोला। बीजेपी ने इस बंगले को 'शीश महल' नाम दिया था। अब सरकार इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी कर रही है।

 

Advertisement
2/4

मीडिया टूर के दौरान बंगले में मौजूद महंगे सामान की जानकारी दी गई। इसमें 11.56 लाख रुपये का झूमर, 5.47 लाख रुपये का सोफा और 5.69 लाख रुपये के पर्दे शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बंगले में मौजूद कुर्सियों की कीमत 5.58 लाख रुपये और सेंटर टेबल की कीमत 6.79 लाख रुपये है। रिपोर्ट के मुताबिक, बंगले के रेनोवेशन और फर्निशिंग पर 58.83 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इन्हीं खर्चों को लेकर राजनीतिक विवाद भी रहा है।

 

3/4

जिस बंगले में कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते थे, उसे अब आम लोग भी अंदर से देख सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए करीब 20 रुपये का टिकट रखा जा सकता है। वहीं, बुजुर्गों और कॉलेज के छात्रों को मुफ्त एंट्री देने की योजना है। सरकार टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की भी तैयारी कर रही है। हालांकि, बुकिंग की प्रक्रिया और बंगला देखने की तारीख व समय अभी तय नहीं हुए हैं।

 

4/4

फरवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने इस बंगले को 'शीश महल' नाम देते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पर रेनोवेशन के नाम पर जनता के पैसे की फिजूलखर्ची का आरोप लगाया था। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। वहीं, सरकार भविष्य में इस बंगले को किसी प्राइवेट हॉस्पिटैलिटी कंपनी को सौंपने पर विचार कर रही है, ताकि यहां सरकारी कार्यक्रम और मीटिंग आयोजित की जा सकें।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today