• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosBisleri का पानी कितना सुरक्षित? जांच में मिली गड़बड़ी

Bisleri का पानी कितना सुरक्षित? जांच में मिली गड़बड़ी

बिसलेरी के पानी की सुरक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है, जबकि बिसलेरी ने अपने पानी को सुरक्षित बताया है. आखिर पानी की जांच में क्या मिला और कंपनी ने रिपोर्ट पर सवाल क्यों उठाए? जानिए पूरा मामला.

Gaurav Kumar
UPDATED: Nov 24, 2026 11:36 IST
Bisleri
1/5

देश की जानी-मानी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी (Bisleri) एक बार फिर चर्चा में है. इस बार मामला पानी की क्वालिटी और उसकी सुरक्षा से जुड़ा है. फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI और कंपनी के बीच टेस्ट रिपोर्ट को लेकर विवाद सामने आया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिसलेरी के पानी की जांच में क्या मिला, कंपनी क्या सफाई दे रही है और पूरा विवाद कहां से शुरू हुआ?

 

Advertisement
2/5

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने 22 नवंबर को बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई यानी प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी देने की जानकारी दी. मामला पानी के एक सैंपल के कथित तौर पर सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरने से जुड़ा है.

इसके अगले दिन यानी 23 नवंबर को बिसलेरी ने बयान जारी कर कहा कि उसका पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पीने के लिए सुरक्षित है. कंपनी का दावा है कि दोबारा हुई जांच में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय लिमिट के अंदर मिली थी.

3/5

बिसलेरी के मुताबिक, FSSAI ने 30 सितंबर 2025 को गोवा स्थित उसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए थे. इनमें से 5 सैंपल सभी जरूरी सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरे उतरे.

लेकिन छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली, जबकि इसकी तय लिमिट 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है. यह बैच सितंबर 2025 में कंपनी के 143 प्लांट्स में से एक में तैयार हुआ था.

 

4/5

कंपनी ने शुरुआती रिपोर्ट को चुनौती देते हुए 22 नवंबर 2025 को अपील की. इसके बाद FSSAI ने विवादित सैंपल को रेफरल लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा. बिसलेरी के मुताबिक, इस जांच में ब्रोमेट तय लिमिट के अंदर मिला. हालांकि, लैब ने पानी में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) की मौजूदगी की बात कही.इसके बाद कंपनी ने FSSAI से अप्रूव्ड एक अन्य लैब में जांच कराई. कंपनी के अनुसार, वहां भी ब्रोमेट की मात्रा तय लिमिट में मिली.

Advertisement
5/5

बिसलेरी का कहना है कि उसने 2 फरवरी 2026 को अपनी स्वतंत्र लैब रिपोर्ट FSSAI के वेस्टर्न रीजनल ऑफिस में जमा कर दी थी.इसके बाद कोई जवाब नहीं मिलने पर कंपनी को लगा कि मामला बंद हो चुका है. लेकिन 22 नवंबर को प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी की जानकारी सामने आई.कंपनी का दावा है कि उसे न ईमेल से कोई नोटिस मिला और न ही फिजिकल नोटिस. FSSAI की वेबसाइट पर भी उसे संबंधित नोटिस नहीं मिला.

 

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today