• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosबेंगलुरु मेट्रो की Pink Line 15 अगस्त से हो सकती है शुरू, Blue और Green Line पर भी आया बड़ा अपडेट!

बेंगलुरु मेट्रो की Pink Line 15 अगस्त से हो सकती है शुरू, Blue और Green Line पर भी आया बड़ा अपडेट!

बेंगलुरु मेट्रो के यात्रियों के लिए आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव दिख सकता है। पिंक लाइन के एक हिस्से को 15 अगस्त से शुरू करने का टारगेट है, जबकि ब्लू लाइन के एयरपोर्ट कनेक्शन और ग्रीन लाइन की ट्रेनों पर भी काम तेज है। लेकिन शुरुआत से पहले एक जरूरी मंजूरी बाकी है।

एयरपोर्ट तक पहुंचेगी ब्लू लाइन
1/7

बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो का नेटवर्क तेजी से बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीएमआरसीएल का फोकस पिंक लाइन के नए हिस्से को शुरू करने, ब्लू लाइन को एयरपोर्ट तक पहुंचाने और ग्रीन लाइन पर ज्यादा ट्रेनें चलाने पर है। आने वाले महीनों में इन तीनों कॉरिडोर पर अलग-अलग बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement
2/7

बीएमआरसीएल पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे के बीच 7.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन को 15 अगस्त को शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस हिस्से में कुल छह स्टेशन होंगे। हालांकि, 15 अगस्त की तारीख अभी फाइनल नहीं है। मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले जरूरी सेफ्टी इंस्पेक्शन और स्टैच्यूटरी अप्रूवल पूरे होना जरूरी है।

3/7

पिंक लाइन पर ऑपरेशन शुरू करने के लिए बीएमआरसीएल को आठ मेट्रो ट्रेनसेट मिल चुके हैं। शुरुआती दौर में कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे के बीच तीन से चार ट्रेनसेट चलाए जाने की संभावना है। इन नई ट्रेनों को पैसेंजर सर्विस में उतारने से पहले इनके भी जरूरी स्टैच्यूटरी इंस्पेक्शन पूरे किए जाएंगे।

4/7

बीएमआरसीएल को पिंक लाइन और ब्लू लाइन दोनों के लिए कम्युनिकेशंस-बेस्ड ट्रेन कंट्रोल यानी सीबीटीसी सिग्नलिंग सिस्टम पर रेलवे बोर्ड से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल चुका है। यह दोनों कॉरिडोर पर मॉडर्न और ज्यादा फ्रीक्वेंसी वाली मेट्रो सर्विस शुरू करने की दिशा में अहम कदम है।

Advertisement
5/7

फिलहाल बीएमआरसीएल की पहली प्राथमिकता कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे के एलिवेटेड सेक्शन को शुरू करना है। इसके बाद डेयरी सर्किल से नागवारा तक 13.76 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन पर फोकस रहेगा। इस हिस्से में 12 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे और इसे मार्च 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है। इसके साथ पूरी पिंक लाइन की लंबाई 21.25 किलोमीटर हो जाएगी।

6/7

बीएमआरसीएल 58 किलोमीटर लंबे ब्लू लाइन प्रोजेक्ट पर भी काम तेज कर रहा है। यह कॉरिडोर सिल्क बोर्ड को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा। आउटर रिंग रोड सेक्शन में केआर पुरा से एचएसआर लेआउट के बीच ट्रायल रन अक्टूबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। वहीं एयरपोर्ट वाले सेक्शन को दिसंबर 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

7/7

पहले से ऑपरेशनल ग्रीन लाइन पर भी अतिरिक्त ट्रेनसेट जोड़ने की तैयारी है। इन ट्रेनों को जरूरी इंस्पेक्शन और इंटीग्रेशन चेक पूरे होने के बाद सर्विस में शामिल किया जाएगा। सीएमआरएस अधिकारी प्री-इंस्पेक्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं और सिग्नलिंग इंटीग्रेशन समेत दूसरे टेक्निकल पैरामीटर्स की जांच की जा रही है। इन प्रक्रियाओं के बाद ही नई ट्रेनों को फॉर्मल क्लियरेंस मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today