• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosअमृत उद्यान में फ्री एंट्री लेकिन बुकिंग का नियम जरूरी, जानें विजिट से जुड़ी पूरी जानकारी

अमृत उद्यान में फ्री एंट्री लेकिन बुकिंग का नियम जरूरी, जानें विजिट से जुड़ी पूरी जानकारी

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। 15 सितंबर तक विजिटर्स यहां फ्री में घूम सकेंगे, लेकिन एंट्री के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग जरूरी होगी। जानिए बुकिंग टाइमिंग, बंद रहने वाले दिन, एंट्री गेट और मेट्रो से जुड़ी पूरी जानकारी।

Amrit Udyan, Rashtrapati Bhavan
1/6

दिल्ली में घूमने वालों के लिए राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर खुल गया है। इस बार समर एनुअल्स 2026 एडिशन के तहत लोग 15 सितंबर तक इस ऐतिहासिक गार्डन को फ्री में देख सकेंगे। हालांकि यहां जाने के लिए एक जरूरी नियम है, जिसे ध्यान में रखना होगा।

Advertisement
2/6

अमृत उद्यान में एंट्री फ्री है, लेकिन बिना ऑनलाइन बुकिंग के सीधे पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। विजिटर्स को अपनी तारीख पहले से चुनकर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। किसी भी दिन की बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे तक बंद हो जाती है, इसलिए आखिरी समय पर प्लान बनाने से परेशानी हो सकती है।

3/6

इस बार अमृत उद्यान में भारतीय पौधों को खास जगह दी गई है। यहां आने वाले लोग अपराजिता, बरसा, गुलमेहंदी, रुक्मिणी, नागफना और लाल साग जैसी कई वैरायटी के पौधे और फूल देख सकेंगे। इन फूलों की वजह से गार्डन में एक अलग भारतीय रंग देखने को मिलेगा।

4/6

आज जिस गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाता है, उसका इतिहास लगभग 100 साल पुराना है। पहले इसे मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। साल 2023 में इसका नाम बदलकर अमृत उद्यान रखा गया। इस साल के समर एडिशन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, जिसके बाद 16 अगस्त से इसे आम लोगों के लिए खोला गया।

Advertisement
5/6

अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि हर सोमवार को मेंटेनेंस के कारण यह बंद रहेगा। विजिटर्स के लिए एंट्री और एग्जिट दोनों गेट नंबर 35 से होंगे, जो नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित है।

6/6

अमृत उद्यान पहुंचने के लिए मेट्रो यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान तक हर 30 मिनट में शटल बस चलेगी। यहां पीने का पानी, फर्स्ट एड, रेस्ट रूम और बारिश से बचने के लिए शेल्टर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। 29 अगस्त और 5 सितंबर को खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए खास एंट्री व्यवस्था भी रखी गई है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today