• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeट्रेंडिंगPhotosकम बजट में घूमने का है प्लान? पहाड़ से समुद्र तक ये 7 जगहें कम खर्च में बनाएंगी आपकी ट्रिप यादगार

कम बजट में घूमने का है प्लान? पहाड़ से समुद्र तक ये 7 जगहें कम खर्च में बनाएंगी आपकी ट्रिप यादगार

कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देश की इन 7 खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पहाड़ समुद्र मंदिर ऐतिहासिक जगहें और खूबसूरत बाजार देखने के साथ कम खर्च में ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।

Sonam
UPDATED: Oct 2, 2026 15:00 IST
Budget Friendly Travel Destinations
1/6

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश योग की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। यहां गंगा किनारे शांत घाट मंदिर और गंगा आरती देखने का मौका मिलता है। एडवेंचर पसंद है तो रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं। बजट में घूमने वालों के लिए यहां सस्ते होटल और हॉस्टल के विकल्प मिल जाते हैं।

क्या करें: गंगा आरती देखें घाटों पर घूमें और रिवर राफ्टिंग का मजा लें।

Advertisement
2/6

पुष्कर

राजस्थान का पुष्कर मंदिरों घाटों और रंग-बिरंगे बाजारों के लिए मशहूर है। यहां कम बजट में घूमने के साथ स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद भी लिया जा सकता है। यहां कई बजट हॉस्टल और गेस्टहाउस भी मिल जाते हैं।

क्या करें: पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर जाएं और स्थानीय बाजारों में घूमें।

3/6

हम्पी

इतिहास और पुरानी इमारतों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए हम्पी खास जगह है। यहां पुराने मंदिर खंडहर और बड़े-बड़े पत्थरों से घिरा खूबसूरत इलाका देखने को मिलता है। हम्पी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। साइकिल किराए पर लेकर आसपास की जगहें कम खर्च में घूम सकते हैं।

क्या करें: ऐतिहासिक मंदिर और खंडहर देखें और साइकिल से आसपास की जगहों को एक्सप्लोर करें।

4/6

पुडुचेरी

समुद्र के किनारे घूमने का मन है तो पुडुचेरी का प्लान बना सकते हैं। यहां फ्रेंच स्टाइल की इमारतें खूबसूरत बीच और कैफे देखने को मिलते हैं। बजट में रहने के लिए गेस्टहाउस और किफायती खाने के विकल्प भी मिल जाते हैं।

क्या करें: बीच पर घूमें फ्रेंच क्वार्टर एक्सप्लोर करें और स्थानीय कैफे में खाना ट्राई करें।

Advertisement
5/6

वाराणसी

वाराणसी भारत की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी में से एक है। यहां गंगा के घाट मंदिर और शाम की गंगा आरती देखने का मौका मिलता है। पुरानी गलियों में घूमने और स्थानीय खाने का स्वाद लेने का भी अपना अलग अनुभव है।

क्या करें: गंगा आरती देखें घाटों पर घूमें और पुराने शहर की गलियों को एक्सप्लोर करें।

6/6

कसोल

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा कसोल खूबसूरत पहाड़ियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यह जगह बैकपैकर्स के बीच लोकप्रिय है। यहां पहाड़ी रास्तों ट्रेकिंग ट्रेल्स और कम बजट में रहने के लिए होमस्टे मिल सकते हैं।

क्या करें: ट्रेकिंग करें पार्वती घाटी के नजारे देखें और आसपास के छोटे गांवों को एक्सप्लोर करें।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today