YouTube Premium Lite: ऐड-फ्री वीडियो देखने के लिए सस्ता प्लान, जानें डिटेल्स
YouTube ने Premium Lite प्लान लॉन्च किया है, जो ₹695 मंथली में ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग देता है। हालांकि, इसमें YouTube Music, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सर्विस नहीं मिलेंगी। आर्टिकल में जानते हैं कि क्या यह सर्विस भारत में भी शुरू हो गया है।

YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान "Premium Lite" लॉन्च किया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग (Ad-Free Video Streaming) का आनंद लेना चाहते हैं। हालांकि, इसमें YouTube Music, बैकग्राउंड प्ले और ऑफ़लाइन डाउनलोड जैसी सर्विस शामिल नहीं होंगी।
YouTube Premium Lite Price
अमेरिका में इसकी कीमत $7.99 प्रति माह (लगभग ₹695) है। यह प्लान ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड जैसे देशों में जल्द लॉन्च होगा। भारत में इस प्रीमयम की लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है
भारत में YouTube के मौजूदा प्लान्स
भारत में अभी YouTube Premium ₹149 मंथली है। वहीं, YouTube Standard Plan का ₹159 मंथली है। इसी तरह तीन महीने का सब्सक्रिप्शन प्लान ₹459 है। ये सभी प्लान ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड और बैकग्राउंड प्ले जैसी सर्विस के साथ आते हैं।
Premium Lite में क्या मिलेगा?
इस प्लान में ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग मिलेगा। हालांकि, YouTube Music का एक्सेस नहीं है। इसके अलावा बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड भी नहीं मिलेगा। यहां तक कि यू-ट्यूब Shorts और म्यूजिक ब्राउजिंग में ऐड शो होंगे।
YouTube के पेड सब्सक्राइबर्स में तेजी से इजाफा
रिपोर्ट्स के अनुसार YouTube के 125 मिलियन से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर हो चुके हैं। साल 2024 में 100 मिलियन का आंकड़ा पार हुआ था। ऐसे में Premium Lite प्लान का मकसद बजट फ्रेंडली ऑप्शन देकर ज्यादा यूजर्स को लुभाना है।
क्या भारत में लॉन्च होगा YouTube Premium Lite?
भारत में YouTube यूजर्स इस किफायती प्लान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, YouTube ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
YouTube Premium Lite उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो कम कीमत में ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग चाहते हैं। हालांकि, बैकग्राउंड प्ले और म्यूजिक स्ट्रीमिंग की कमी कई यूजर्स के लिए एक नेगेटिव प्वाइंट हो सकता है।