YouTube से कमाई अब और मुश्किल! क्रिएटर्स के लिए बढ़ी Watch Time और Shorts Views की शर्त
यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब YouTube पर लोगों का वीडियो देखने का समय लगातार बढ़ रहा है। 2018 के बाद YouTube Partner Program में यह पहला बड़ा बदलाव है। फिलहाल इस प्रोग्राम में 30 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स जुड़े हुए हैं।

In Short
- YouTube ने 2027 से नए Creators के लिए Monetization की शर्तें बढ़ा दी हैं।
- अब कमाई के लिए 8,000 Watch Hours या 2 करोड़ Shorts Views पूरे करने होंगे।
- Shorts से कमाई जारी रखने के लिए हर 90 दिन में 1 करोड़ Qualified Views जरूरी होंगे।
YouTube monetization new rules: यूट्यूब अब अपने पार्टनर प्रोग्राम में बड़े बदलाव कर रहा है। इसका सीधा असर उन नए क्रिएटर्स पर पड़ेगा जो वीडियो बनाकर विज्ञापन और YouTube Premium से कमाई शुरू करना चाहते हैं। अब उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा Watch Time और ज्यादा Shorts Views जुटाने होंगे।
यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब YouTube पर लोगों का वीडियो देखने का समय लगातार बढ़ रहा है। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, रोजाना करीब 200 बिलियन Shorts Views आते हैं और टीवी पर YouTube को हर दिन एक बिलियन घंटे से ज्यादा देखा जाता है। 2018 के बाद YouTube Partner Program में यह पहला बड़ा बदलाव है। फिलहाल इस प्रोग्राम में 30 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स जुड़े हुए हैं।
नए क्रिएटर्स के लिए क्या बदल रहा है?
YouTube के मुताबिक, 1 फरवरी 2027 से नए क्रिएटर्स को विज्ञापन और YouTube Premium से कमाई के लिए ज्यादा बड़ी सीमा पार करनी होगी।
नए आवेदकों को पिछले 365 दिनों में 8,000 Qualified Watch Hours पूरे करने होंगे। इसके अलावा दूसरा रास्ता यह होगा कि पिछले 90 दिनों में 20 मिलियन Qualified Shorts Views पूरे किए जाएं। अभी तक यह सीमा 4,000 Watch Hours या 10 मिलियन Shorts Views थी। यानी YouTube ने दोनों शर्तों को लगभग दोगुना कर दिया है।
हालांकि, 1000 Subscribers की शर्त पहले जैसी ही रहेगी। जो क्रिएटर्स पहले से YouTube Partner Program का हिस्सा हैं, उनकी मौजूदा सदस्यता पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा।
Shorts से कमाई के लिए भी नया नियम
YouTube सिर्फ नए क्रिएटर्स के लिए ही नियम नहीं बदल रहा है। Shorts से कमाई करने वाले मौजूदा क्रिएटर्स के लिए भी नई शर्त लाई जा रही है।
1 फरवरी से Shorts पर विज्ञापन और Subscription Revenue से कमाई जारी रखने के लिए क्रिएटर्स को हर 90 दिन में कम से कम 10 मिलियन Qualified Shorts Views पूरे करने होंगे।
अगर कोई चैनल इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो उसे YouTube Partner Program से बाहर नहीं किया जाएगा। वह लंबे वीडियो से कमाई जारी रख सकेगा, लेकिन Shorts से होने वाली कमाई रुक जाएगी।
Shorts से कमाई दोबारा तभी शुरू होगी, जब चैनल फिर से 90 दिनों में 10 मिलियन Views की सीमा पूरी कर लेगा। YouTube का कहना है कि जो क्रिएटर्स पहले से Shorts से अच्छी कमाई कर रहे हैं, उन पर इस नियम का ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। नए नियम लागू होने से पहले क्रिएटर्स YouTube Studio में इन शर्तों को देख और स्वीकार कर सकेंगे।
छोटे क्रिएटर्स के लिए दूसरे कमाई के रास्ते
जो चैनल Shorts की नई सीमा पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके लिए YouTube दूसरे कमाई के ऑप्शन भी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इनमें YouTube Shopping से जुड़े Bonus, Brand Deals के लिए Incentives और ऐसे कंटेंट के लिए ज्यादा कमाई के मौके शामिल हो सकते हैं जो नए Trends शुरू करते हैं या उन्हें तेजी से आगे बढ़ाते हैं।
हालांकि, YouTube Partner Program का शुरुआती स्तर नहीं बदल रहा है। Fan Funding और Shopping Tools के लिए पहले वाली शर्तें ही रहेंगी।
इसके लिए क्रिएटर के कम से कम 500 Subscribers होने चाहिए, पिछले 90 दिनों में तीन Public Videos Upload किए होने चाहिए और साथ में 3,000 Qualified Watch Hours या 3 मिलियन Shorts Views पूरे होने चाहिए।
Premium Lite का भी बढ़ा दायरा
YouTube ने Premium Lite को उन सभी देशों में उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जहां YouTube Premium मौजूद है। भारत में Premium Lite नवंबर 2025 से उपलब्ध है और इसकी कीमत ₹89 प्रति महीना है। वहीं, Standard YouTube Premium Plan की कीमत ₹149 प्रति महीना है। Premium Lite में ज्यादातर कंटेंट को बिना रुकावट देखने के साथ Offline और Background Playback जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Premium की कमाई में क्रिएटर्स को कितना हिस्सा?
YouTube के रेवेन्यू मॉडल के मुताबिक, ऑपरेटिंग और प्रोमोशन कॉस्ट घटाने के बाद Premium से मिलने वाले नेट सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू का 30 प्रतिशत हिस्सा एक क्रिएटर पूल में जाएगा।
Premium Lite से मिलने वाले Revenue का 60 प्रतिशत हिस्सा अलग क्रिएटर पूल में रखा जाएगा। इसके बाद यह पैसा इस आधार पर बांटा जाएगा कि किसी मेंबर ने किस क्रिएटर का कंटेंट कितना देखा। Long Form Videos में क्रिएटर्स को 55 प्रतिशत और Shorts में 45 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा।
YouTube का कहना है कि Premium Users से क्रिएटर्स की कमाई आम विज्ञापन देखने वाले Users के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि 2027 में वह क्रिएटर्स को 2026 के मुकाबले ज्यादा भुगतान करेगी।