पैसे नहीं होने के बावजूद कर सकते है पेमेंट, UPI ने किया बदलाव

क्रेडिट कार्ड की तरह ही कस्टमर को खर्च करने के लिए अमाउंट की एक लिमिट दी जाएगी। इसके लिए पहले बैंक में अप्लाई करना पड़ेगा। बैंक से अप्रूवल मिलने के बाद आपके अकाउंट में पैसे हो या न हो आप UPI से पेमेंट कर पाएंगे। यह फिलहाल कुछ सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ लाइव है। जिन भुगतान ऐप्स पर यह लाइव है, उनमें BHIM, Paytm, PayZapp और G Pay शामिल हैं।

Advertisement
पैसे नहीं होने के बावजूद कर सकते है पेमेंट
पैसे नहीं होने के बावजूद कर सकते है पेमेंट

By BT बाज़ार डेस्क:

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने (NPCI) बुधवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से क्रेडिट लाइन लिंक करने की सर्विस 'क्रेडिट लाइन ऑन UPI' शुरू कर दी है। इसके साथ ही अलग-अलग पेमेंट मोड भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें बोलकर पेमेंट करने के लिए 'हलो UPI' और फीचर फोन के जरिए ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए 'UPI लाइटएक्स' शामिल हैं। इसके अलावा बिलपे कनेक्ट और UPI टैप एंड पे कन्वर्सेशनल पेमेंट सर्विस भी शुरू की गई हैं।

Also Read: RBI Governor Shaktikanta Das का UPI को लेकर बड़ा बयान

इस मौके पर इंफोसिस चेअरमैन और NCPI एडवाइजर नंदन नीलेकणि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और NPCI चेयरमैन विश्वमोहन महापात्रा मौजूद थे। इन अलग-अलग पेमेंट मोड के जरिए NPCI का टारगेट हर महीने 100 बिलियन ट्रांजेक्शन हासिल करना है। क्रेडिट लाइन ऑन UPI सर्विस की घोषणा इस साल अप्रैल में की गई थी। यह एक तरह का डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जो प्री-अप्रूव्ड लोन की तरह काम करता है। इसमें क्रेडिट कार्ड की तरह ही कस्टमर को खर्च करने के लिए अमाउंट की एक लिमिट दी जाएगी।

बैंक से अप्रूवल मिलने के बाद आपके अकाउंट में पैसे हो या न हो आप UPI से पेमेंट कर पाएंगे

इसके लिए पहले बैंक में अप्लाई करना पड़ेगा। बैंक से अप्रूवल मिलने के बाद आपके अकाउंट में पैसे हो या न हो आप UPI से पेमेंट कर पाएंगे। यह फिलहाल कुछ सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ लाइव है। जिन भुगतान ऐप्स पर यह लाइव है, उनमें BHIM, Paytm, PayZapp और G Pay शामिल हैं। 2016 में UPI की लॉन्चिंग के साथ ही डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक क्रांति आ गई। UPI ने सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI, जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती हैं।

Also Read: भारत दुनिया में नया मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा: Foxconn Chairman Young Liu

Read more!
Advertisement