कल लॉन्च होगा Redmi14C का नया स्मार्टफोन,कम कीमत में मिलेगा शानदार फीचर्स
कम कीमत में शानदान फीचर्स वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कल यानी 6 जनवरी 2025 को Redmi 14C लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले इस मोबाइल फोन की कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है। इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi के कई एंड्रॉइड का जलवा भारत बाजार में छाया हुआ है। अब Redmi 5G स्मार्टफोन Redmi 14C लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन 6 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है। Redmi ने 13C 2023 में लॉन्च किया था, अब 14C कई नए अपग्रेड्स के साथ आ रहा है।
Redmi 14C के फीचर्स
Amazon के माइक्रो-वेबसाइट के अनुसार रेडमी 14C नए आकर्षक और डिजाइन के साथ आएगा। इसमें डुअल कैमरा है जो रियर पैनल पर एक सर्कुल आईलैंड में सेटअप किया गया है। यह शानदार स्मार्टफोन स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक में आ रहा है। स्टारडस्ट पर्पल और ब्लैक कलर वेरिएंट में मोनोक्रोमैटिक पैटर्न है जो स्मार्टफोन को आकर्षक बना रहा है। वहीं ब्लू कलर में ओम्ब्रे इफ़ेक्ट है। यह फोन डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है।
फोन का डिस्पले 6.88 इंच है। फोन के डिस्पले को आई-फ्रेंडली बनाने के लिए TUV लो ब्लू लाइट, TUV फ्लिकर-फ्री और TUV सर्कैडियन सर्टिफिकेट मिला है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। वहीं, फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी होगी, जो फोन की बैटरी लाइफ को लंबा करता है। फोन में कई AI फीचर्स भी होंगे जिसकी जानकारी लॉन्च के दौरान दी जाएगी।
Redmi 14C की क्या है कीमत
कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि फोन काफी किफायती कीमत के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 13,999 रुपये रह सकती है। स्पेशल लॉन्च ऑफर के बाद मोबाइल की कीमत और सस्ती हो सकती है।