Xiaomi का डबल धमाका: Redmi Note 15 Pro सीरीज और Redmi 15 5G इसी हफ्ते लॉन्च - चेक करें डेट

इस सीरीज में दो मॉडल होंगे- Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus. कंपनी ने Pro Plus का डिजाइन भी जारी किया है, जिससे फोन का पहली बार देखा जा सकता है।

Advertisement
Redmi Note 15 Pro
Redmi Note 15 Pro

By Gaurav Kumar:

Redmi Note 15 Pro & Plus: श्याओमी ने आधिकारिक तौर पर बताया कि Redmi Note 15 Pro सीरीज को 21 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल होंगे- Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus. कंपनी ने Pro Plus का डिजाइन भी जारी किया है, जिससे फोन का पहली बार देखा जा सकता है।

Redmi Note 15 Pro Plus: नया डिजाइन और दमदार फीचर्स

फोन के पीछे बड़े सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में तीन सेंसर होंगे, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा शामिल है। डिवाइस में कर्व्ड फ्रेम और कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिससे फोन प्रीमियम लुक और बेहतर ग्रिप देगा।

गीकबेंच पर मॉडल नंबर 2510ERA8BC के साथ लिस्ट हुए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होगा। इसमें 16GB RAM के साथ सिंगल-कोर स्कोर 1228 और मल्टी-कोर स्कोर 3230 रहा। नया चिप 7s Gen 3 से तेज है, हालांकि Snapdragon 7 Gen 4 से कमजोर है।

फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुकी है, जिससे पुष्टि हुई है कि यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एक और Redmi मॉडल (25104RADAC) बीडौ सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग के साथ दिखा है, जिसे Redmi Note 15 Pro Plus Satellite Edition के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह श्याओमी का पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होगा।

भारत में Redmi 15 5G की लॉन्चिंग 19 अगस्त को

चीन में बड़े लॉन्च से ठीक पहले, भारत में श्याओमी 19 अगस्त को Redmi 15 5G पेश करेगा। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 6.9-इंच का FHD+ डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 288Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। यह Wet Touch Technology 2.0 के साथ आएगा, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी।

हार्डवेयर की बात करें तो डिवाइस में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, HyperOS 2.0 (Android 15), 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में गूगल का Circle to Search सहित कई AI फीचर्स भी होंगे।

श्याओमी का यह डुअल लॉन्च संकेत देता है कि कंपनी इस हफ्ते प्रीमियम मिड-रेंज और वैल्यू 5G दोनों सेगमेंट के ग्राहकों को साधने की रणनीति अपना रही है।

Read more!
Advertisement