XChat गायब! Elon Musk के मैसेजिंग ऐप ने लॉन्च के कुछ महीनों बाद App Store और Play Store छोड़ा

Elon Musk की कंपनी X के मैसेजिंग प्लान को बड़ा झटका लगा है। XChat, जिसे एक अलग प्राइवेट चैटिंग ऐप के तौर पर लॉन्च किया गया था, अब Apple App Store और Google Play Store पर उपलब्ध नहीं है। ऐप के अचानक गायब होने के बाद इसके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

Advertisement
XChat स्टैंडअलोन लॉन्च के कुछ महीनों बाद Apple और Google ऐप स्टोर से गायब हुआ (फोटो: XChat)
XChat स्टैंडअलोन लॉन्च के कुछ महीनों बाद Apple और Google ऐप स्टोर से गायब हुआ (फोटो: XChat)

In Short

  • XChat ऐप Apple App Store और Google Play Store से अचानक गायब हुआ।
  • ऐप में encrypted chat, calls और disappearing messages जैसे फीचर्स थे।
  • X ने अभी तक ऐप हटाने की वजह या वापसी पर जानकारी नहीं दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) की मैसेजिंग रणनीति को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी द्वारा अलग से लॉन्च किया गया मैसेजिंग ऐप XChat अचानक Apple App Store और Google Play Store से गायब हो गया है। ऐप अब स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है और इसके हटने की वजह को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, X ने अपने इस स्टैंडअलोन मैसेजिंग ऐप को लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद हटा दिया है। XChat को अप्रैल 2026 में यूजर्स के लिए पेश किया गया था और इसे मुख्य X ऐप से अलग एक प्राइवेट चैटिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया था।

क्या था XChat में खास?

XChat को निजी बातचीत के लिए बनाया गया था। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, गायब होने वाले मैसेज, डायरेक्ट मैसेज और ग्रुप चैट जैसे फीचर्स दिए गए थे।

इसके अलावा ऐप में:

ऑडियो और वीडियो कॉलिंग
फाइल शेयरिंग
PIN प्रोटेक्शन
मैसेज एडिट और डिलीट करने की सुविधा
स्क्रीनशॉट लेने पर अलर्ट

जैसे फीचर्स भी शामिल थे।

X ने लॉन्च के समय दावा किया था कि XChat में विज्ञापन और ट्रैकिंग नहीं होंगे। कंपनी ने इसे एक सुरक्षित और फोकस्ड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया था।

लॉन्च के कुछ महीने बाद ऐप क्यों हटा?

XChat को शुरुआत में सीमित बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया गया था। बाद में इसे व्यापक रूप से लॉन्च किया गया। कंपनी ने यह भी संकेत दिया था कि आने वाले समय में इसमें कई नए अपडेट जोड़े जाएंगे।

हालांकि, अब ऐप के अचानक गायब होने के बाद यह साफ नहीं है कि इसे अस्थायी रूप से हटाया गया है, किसी तकनीकी वजह से उपलब्ध नहीं है या X ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।

X की मैसेजिंग योजना पर उठे सवाल

X ने पहले अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेजिंग अनुभव को मजबूत करने के लिए XChat को एक अलग ऐप के रूप में पेश किया था। इसका उद्देश्य यूजर्स को निजी बातचीत के लिए एक अलग जगह देना था।

लेकिन ऐप के हटने के बाद कंपनी की स्टैंडअलोन मैसेजिंग रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल X ने XChat के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Read more!
Advertisement