X का नया Android ऐप लॉन्च, जानिए इस वर्जन में क्या है खास

X ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपने ऐप को अंदर से पूरी तरह बदल दिया है। कंपनी का दावा है कि नया वर्जन पहले से तेज, स्मूद और ज्यादा भरोसेमंद होगा। जानिए नए ऐप में क्या बदला है और किन फीचर्स पर अभी काम चल रहा है।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • X ने एंड्रॉयड ऐप को नए सिस्टम के साथ पूरी तरह दोबारा बनाया।
  • ऐप में तेज लोडिंग, स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर नोटिफिकेशन का दावा।
  • पुराने फोन की स्पीड और वीडियो एडिटर जैसे फीचर्स पर काम जारी।

By Gaurav Kumar:

X App New Update: एलन मस्क की कंपनी X ने Android (एंड्रॉयड) यूजर्स के लिए अपने ऐप का नया वर्जन देना शुरू कर दिया है। कंपनी कह रही है कि ये सिर्फ छोटा सा अपडेट नहीं है, बल्कि पूरे ऐप को नए तरीके से बनाया गया है। नए ऐप में लोडिंग, स्क्रॉलिंग, नोटिफिकेशन और ऐप के सही से चलने पर खास ध्यान दिया गया है।

कंपनी ने 2025 में माना था कि एंड्रॉयड पर X ऐप का एक्सपीरियंस iPhone के मुकाबले अच्छा नहीं था। ऐप की स्पीड, फीचर्स और काम करने के मामले में एंड्रॉयड वर्जन पीछे था। इसके बाद कंपनी ने ऐप को बेहतर बनाने का फैसला किया।

पुराने ऐप से ज्यादा तेज और स्मूद

X की इंजीनियरिंग टीम ने बताया कि नया एंड्रॉयड ऐप पहले से ज्यादा तेज, स्मूद और भरोसेमंद है। ऐप के अंदर का सिस्टम नया बनाया गया है, जिससे पोस्ट जल्दी खुलेंगी, स्क्रॉल करना आसान होगा और नोटिफिकेशन भी सही से मिलेंगे।

कंपनी का कहना है कि ये बदलाव सिर्फ पुरानी दिक्कतें ठीक करने के लिए नहीं है। अब नए सिस्टम की वजह से आगे नए फीचर्स भी जल्दी जोड़े जा सकेंगे।

एंड्रॉयड ऐप के लिए बनाई गई खास टीम

अगस्त 2025 में X की हेड ऑफ प्रोडक्ट निकिता बियर ने बताया था कि कंपनी ने ऐप को बेहतर बनाने के लिए एक खास एंड्रॉयड टीम बनाई है। ऐप डाउनलोड करने वालों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए ये काम जरूरी था।

उन्होंने कहा कि ये कंपनी के सबसे बड़े टेक प्रोजेक्ट्स में से एक है। ऐप में सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं हुए हैं, बल्कि इसे अंदर से पूरी तरह नया बनाया गया है।

Kotlin और Jetpack Compose से तैयार हुआ ऐप

X का नया एंड्रॉयड ऐप Kotlin और Jetpack Compose की मदद से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे ऐप को संभालना आसान होगा और नए अपडेट जल्दी दिए जा सकेंगे।

इससे ऐप जल्दी खुलेगा, स्क्रॉलिंग स्मूद होगी और स्क्रीन पर दिए गए कमांड का जवाब भी जल्दी मिलेगा। नोटिफिकेशन सिस्टम को भी बेहतर किया गया है और ऐप अब पहले से ज्यादा सही तरीके से काम करेगा।

इन फीचर्स पर अभी भी काम जारी

नए ऐप में ज्यादातर जरूरी फीचर्स हैं, लेकिन कंपनी अभी कुछ चीजों पर काम कर रही है। इसमें होस्टिंग स्पेस, पुराने एंड्रॉयड फोन पर बेहतर स्पीड, वीडियो एडिटर और वीडियो पर रिएक्ट करने जैसे फीचर्स शामिल हैं।

X का नया Android ऐप धीरे-धीरे दुनियाभर में जारी किया जा रहा है। यूजर्स Google Play Store पर जाकर ऐप अपडेट कर सकते हैं और नया वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement