WhatsApp का नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर! हिंदी हो या अरबी किसी भी भाषा के मैसेज को अपने लैंग्वेज में पढ़ सकेंगें

यह फीचर पूरी तरह से यूजर के फोन पर काम करती है, यानी WhatsApp को ट्रांसलेट किए गए मैसेजों की कोई जानकारी नहीं मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर लोगों को अपने परिवार, दोस्तों और समुदायों के साथ बेहतर और गहराई से जुड़ने में मदद करेगा।

Advertisement
WhatsApp
WhatsApp translation feature

By Gaurav Kumar:

WhatsApp translation feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने दुनिया भर में अपने 3 अरब से ज्यादा यूजर्स के लिए एक नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च किया है। इसका मकसद भाषा की रुकावट को दूर करना है और आसान बातचीत करवाना है।

यह फीचर पूरी तरह से यूजर के फोन पर काम करती है, यानी WhatsApp को ट्रांसलेट किए गए मैसेजों की कोई जानकारी नहीं मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह फीचर लोगों को अपने परिवार, दोस्तों और समुदायों के साथ बेहतर और गहराई से जुड़ने में मदद करेगा।

फीचर का विस्तार

  • ग्रैजुअल रोलआउट: Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध होगा। 
  • एप अपडेट रखें: नए फीचर का उपयोग करने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखना जरूरी है।

ट्रांसलेशन का कैसे उठाएं फायदा?

  • यूजर को मैसेज पर लंबा प्रेस करना है और 'Translate' पर टैप करना है।
  • पसंदीदा भाषा डाउनलोड करने के बाद भविष्य के मैसेज का अनुवाद उसी भाषा में उपलब्ध होगा।
  • इस डिज़ाइन से बाहरी ट्रांसलेशन ऐप या कॉपी-पेस्ट की जरूरत नहीं रहती।

Android डिवाइस में फिलहाल अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी, पुर्तगाली, रूसी और अरबी का सपोर्ट है तो वहीं iOS डिवाइस में 19 से अधिक भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। Android डिवाइस में धीरे-धीरे और अधिक भाषाओं में यह फीचर उपलब्ध होगा।

ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन

Android यूजर्स पूरी चैट थ्रेड के लिए ऑटो ट्रांसलेशन इनएबल (Enable) कर सकते हैं। एक बार इनएबल होने पर, सभी आने वाले मैसेज अपने आप ट्रांसलेट होंगे। यह ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च पर केवल Android में उपलब्ध है।

प्राइवेसी और सुरक्षा

  • सभी ट्रांसलेशन यूजर के डिवाइस पर प्रोसेस होते हैं।
  • WhatsApp ट्रांसलेटेड मैसेज को ना तो देख सकता है और ना ही स्टोर कर सकता है यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है।
  • ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग से क्लाउड डेटा हैंडलिंग को लेकर सुरक्षा चिंताओं को कम किया गया है।
  •  

Read more!
Advertisement