अब WhatsApp पर भी लगेगा ‘प्रीमियम टैक्स’? नए फीचर्स के लिए जेब करनी पड़ सकती है ढीली - जानें क्या खबर

WhatsApp में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया प्रीमियम वर्जन लाने की तैयारी में है, जिसमें कई खास फीचर्स मिलेंगे। जानें आखिर क्या होगा नया और कितनी देनी पड़ सकती है कीमत?

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

WhatsApp Plus: चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) जल्द ही सब्सक्रिप्शन बेस्ड WhatsApp Plus लाने की तैयारी में है। इस नए वर्जन में आपकों कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। हालांकि जिन यूर्जस के पास व्हाट्सऐप का लेटेस्ट iOS वर्जन है वह इस प्रिमियम सर्विस का लाभ उठा रहे है। 

सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को क्या नया मिलेगा?

व्हाट्सऐप प्लस लेने वाले यूजर्स को व्हाट्सऐप की ओर से 18 नए थीम कलर मिलेंगे। जिनका इस्तेमाल कर वह अपने व्हाट्सऐप के थीम कलर (इंटरफेस ) का रंग  बदल सकेंगे। पहले व्हाट्सऐप पर आपको सिर्फ हरे रंग का थीम कलर ही मिलता था । मगर अब आप 18  नए थीम कलर जिनमें पर्पल, ब्लू, यलो और कई दूसरे कलर शामिल है, उनमें से आप अपनी पसंद के थीम कलर सलेक्ट कर पाएंगे। 

 नए वर्जन में कई नए  फीचर्स और एनिमेटेड  स्टिकर्स देखने को मिलेंगे। इससे चैटिंग व स्टिकर भेजने का एक्सपीरियंस और ज्यादा मजेदार हो जाएगा। 

 बढ़ेगी पिन चैटस की संख्या 

नए वर्जन में एक बड़ा बदलाव पिन चैट्स की संख्या 3 से बढ़कर 20 तक होगी। पहले आम यूजर्स सिर्फ 3 चैट की पिन कर सकते थे। मगर अब 20 चैट तक पिन कर पाएंगे।  इससे इम्पोर्टेंट चैट को आसानी से संभाल कर रख पाएंगे। 

कितने का है मंथली प्लान?

इस नए फीचर्स की कीमत जानने के लिए  यूर्जस काफी उत्साहित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में व्हाट्सऐप प्लस की मंथली कीमत 2.49 यूरो रखी गई है,जो करीब 280 भारतीय रुपये है। 

हालांकि कंपनी ने भारत में अभी इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारित बयान नहीं दिया है, और न ही भारत में यह सब्सक्रिप्शन सुविधा कब से चालू होगी इसके लेकर कोई बात कहीं। व्हाट्सऐप पर नॉर्मल चैट व कॉलिंग सुविधा चालू रहेगी।  प्रीमियम वर्जन आने के बाद भी  पुराना वर्जन आम यूर्जस के लिए चालू रहेगा। 

Read more!
Advertisement