सिर्फ Username ही नहीं, हाल ही में WhatsApp पर आए हैं Multi-Account सहित ये फीचर्स

WhatsApp में अब कई नए बदलाव आ गए हैं, जिनसे ऐप इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकता है। Username से लेकर नए अकाउंट फीचर्स तक, यूजर्स को अब ज्यादा कंट्रोल मिलने वाला है। जानिए WhatsApp में कौन-कौन से नए फीचर्स आए हैं और ये आपके काम कैसे आएंगे।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट चलाने की सुविधा मिल सकती है, जिससे पर्सनल और काम वाला अकाउंट अलग-अलग रखना आसान होगा।
  • WhatsApp Plus paid plan में नए कलर थीम, ऐप आइकॉन, रिंगटोन, स्टीकर और ज्यादा चैट पिन करने जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • WhatsApp में ऐड्स पर्सनल चैट में नहीं आएंगे, बल्कि अपडेट टैब, स्टेटस और चैनल जैसे हिस्सों में दिख सकते हैं।

By BT बाज़ार डेस्क:

WhatsApp में अब कई नए बदलाव दिखने लगे हैं। ऐप का इस्तेमाल पहले सिर्फ चैट और कॉल के लिए होता था, लेकिन अब Meta इसे और ज्यादा आसान, पर्सनल और यूजर के कंट्रोल वाला बना रहा है। Username के साथ-साथ इसमें कई और नए फीचर्स भी जुड़ रहे हैं, जिनसे WhatsApp इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकता है।

Username के साथ अब एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट

WhatsApp में अब Username फीचर आने वाला है। इससे यूजर्स अपना एक अलग नाम चुन सकेंगे और पहली बार किसी नए व्यक्ति से बात करते समय फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। इससे privacy बेहतर हो सकती है।

इसके साथ WhatsApp एक फोन में दो अकाउंट चलाने की सुविधा भी दे सकता है। इससे पर्सनल और काम वाला अकाउंट एक ही ऐप में अलग-अलग रखा जा सकेगा और यूजर को बार-बार लॉग आउट करने या दूसरा फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: WhatsApp का नया Username फीचर शुरू! iPhone और Android यूजर्स ऐसे रिजर्व करें अपना यूजरनेम

WhatsApp Plus में मिलेगा नया लुक

Meta ने WhatsApp Plus नाम से एक paid plan भी लाया है। इसकी कीमत भारत में 79 रुपये महीना बताई गई है। इस प्लान में यूजर्स को नए कलर थीम, ऐप आइकॉन, रिंगटोन, स्टीकर और ज्यादा चैट पिन करने जैसे फीचर्स मिलेंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp अभी भी फ्री रहेगा। मैसेज, कॉल, वीडियो कॉल और बाकी जरूरी फीचर्स सभी यूजर्स को पहले की तरह मिलते रहेंगे।

स्टेटस और चैनल पर दिखेंगे ऐड्स

WhatsApp में अब ऐड्स भी दिखने को मिलेंगे , लेकिन ये आपकी पर्सनल चैट में नहीं आएंगे। ऐड्स अपडेट टैब, स्टेटस और चैनल जैसे हिस्सों में दिख सकते हैं।

इससे साफ है कि WhatsApp अब चैटिंग ऐप से आगे बढ़कर एक बड़े प्लेटफॉर्म की तरह तैयार हो रहा है। आने वाले समय में यूजर्स को ऐप में और भी नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Read more!
Advertisement