WhatsApp का बदलेगा लुक, स्क्रॉल करते ही छोटा और बड़ा होगा नेविगेशन बार

WhatsApp अपने Android ऐप में एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जिससे चैट लिस्ट स्क्रॉल करते ही बॉटम नेविगेशन बार छोटा हो जाएगा। ऊपर स्क्रॉल करने पर यह फिर पुराने साइज में आ जाएगा। इससे यूजर्स को चैट पढ़ने के लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिल सकता है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है।

Advertisement

In Short

  • WhatsApp Android में स्क्रॉल करते ही छोटा हो जाएगा बॉटम नेविगेशन बार।
  • ऊपर स्क्रॉल करने पर नेविगेशन बार फिर से पुराने साइज में आ जाएगा।
  • फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं है।

By Sonam:

WhatsApp अपने Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद ऐप का बॉटम नेविगेशन बार अपने आप छोटा और बड़ा हो सकेगा। यानी यूजर जैसे ही चैट लिस्ट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार छोटा होकर कॉम्पैक्ट फ्लोटिंग पिल जैसा दिखने लगेगा। वहीं, ऊपर की तरफ स्क्रॉल करने पर यह फिर से अपने पुराने साइज में आ जाएगा।

इस फीचर का मकसद WhatsApp के इंटरफेस को ज्यादा साफ-सुथरा बनाना और यूजर्स को चैट पढ़ने के लिए स्क्रीन पर ज्यादा जगह देना है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

स्क्रॉल करते ही छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

फिलहाल WhatsApp के Android ऐप में स्क्रीन के निचले हिस्से में नेविगेशन बार मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स चैट्स, अपडेट्स और कॉल्स जैसे अलग-अलग सेक्शन में आसानी से जा सकते हैं। हालांकि, जब यूजर चैट लिस्ट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करता है, तब भी यह बार स्क्रीन पर अपनी जगह बनाए रखता है।

अब WhatsApp इस तरीके में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए फीचर के तहत जैसे ही यूजर चैट लिस्ट में नीचे की तरफ स्क्रॉल करेगा, नेविगेशन बार छोटा हो जाएगा। इससे स्क्रीन पर चैट्स देखने के लिए थोड़ी ज्यादा जगह मिल सकेगी।

(Photo: Aaj Tak)

वहीं, अगर यूजर चैट लिस्ट को वापस ऊपर की तरफ स्क्रॉल करता है, तो नेविगेशन बार फिर से अपने पुराने साइज में आ जाएगा। इस तरह यूजर को बार-बार किसी सेटिंग में जाने या खुद से नेविगेशन बार का साइज बदलने की जरूरत नहीं होगी।

लंबी चैट लिस्ट वाले यूजर्स को मिल सकता है फायदा

WhatsApp के इस नए फीचर से ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है। खासकर उन यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है, जिनकी चैट लिस्ट काफी लंबी है और जिन्हें अपनी पुरानी या दूसरी चैट्स देखने के लिए लगातार स्क्रॉल करना पड़ता है।

नेविगेशन बार के छोटा होने से स्क्रीन पर चैट्स देखने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। वहीं, ऊपर की तरफ स्क्रॉल करने पर बार का अपने पुराने आकार में लौटना अलग-अलग सेक्शन तक पहुंचने में मदद करेगा।

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य ऐप के इंटरफेस को ज्यादा साफ रखना और यूजर्स को चैट लिस्ट देखने के लिए बेहतर स्क्रीन स्पेस देना है।

अभी सभी Android यूजर्स को नहीं मिलेगा फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। इसका मतलब है कि कंपनी फिलहाल इस पर काम कर रही है। अभी इसे Android यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग में भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इस फीचर को कब तक सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी। टेस्टिंग के दौरान WhatsApp इसमें कुछ बदलाव भी कर सकता है।

कंपनी की तरफ से अभी इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यूजर्स को इसके रोलआउट का इंतजार करना होगा।

Read more!
Advertisement