Starlink: क्या है स्टारलिंक जिसके साथ Airtel और Jio ने किया पार्टनरशिप? भारत में कितनी मिलेगी इंटरनेट स्पीड

कई लोगों के मन में स्टारलिंक को लेकर उलझन है कि ये है क्या और आखिर भारत में आने के बाद यूजर्स को कितने रुपये का प्लान लेना होगा और इसकी स्पीड कितनी होगी? चलिए सब डिटेल में जानते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

Starlink: देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel ने Elon Musk की कंपनी Starlink के साथ पार्टनरशिप किया है जिसके बाद अब भारत में इंटरनेट यूजर्स को मोबाइल टावर की बजाए सीधे सेटेलाइट से इंटरनेट स्पीड मिलेगी। कई लोगों के मन में स्टारलिंक को लेकर उलझन है कि ये है क्या और आखिर भारत में आने के बाद यूजर्स को कितने रुपये का प्लान लेना होगा और इसकी स्पीड कितनी होगी? चलिए सब डिटेल में जानते हैं। 

क्या है Starlink?

स्टारलिंक एक ऐसी सर्विस है जो सेटेलाइट के माध्यम से हाई स्पीड वाला इंटरनेट प्रदान करती है। स्टारलिंक को  Elon Musk की कंपनी SpaceX ने बनाया है। इसके लिए मोबाइल टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है। स्टारलिंक का मकसद दुनिया भर में हाई स्पीड वाला इंटरनेट प्रोवाइड करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां वायर ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है।

भारत में कितनी हो सकती है स्टारलिंक इंटरनेट की स्पीड और प्लान?

भारत में अभी आधिकारिक तौर पर स्टॉरलिंक के प्लान की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भारत के पड़ोसी देश भूटान में उपलब्ध स्टारलिंक के प्लान और स्पीड से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

भूटान में स्टारलिंक के प्लान:

रेजिडेंशियल लाइट प्लान- Nu 3,000 ( करीब ₹3,001) प्रति माह
स्पीड 23 Mbps से 100 Mbps (यह प्लान सामान्य वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा प्लान है।)

स्टैंडर्ड रेजिडेंशियल प्लान- Nu 4,200 (करीब ₹4,201) प्रति माह
स्पीड 23 Mbps से 110 Mbps (इस प्लान में यूजर्स को गेमिंग के लिए अनलिमिटेड डेट का इस्तेमाल, HD स्ट्रिमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मिलता है।)

Airtel ने Starlink के साथ किया पार्टनरशिप

भारती एयरटेल ने कल यानी 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे अपने आधिकारिक X हैंडल से Elon Musk की कंपनी Starlink के साथ पार्टनरशिप करने की घोषणा की थी। 

कंपनी ने कहा कि एयरटेल ने भारत में अपने यूजर्स तक स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक पार्टनरशिप किया है। एयरटेल ने आगे कहा कि यह भारत में साइन होने वाला पहला समझौता है, हालांकि यह तभी शुरू होगा जब स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक सर्विस बेचने के लिए आवश्यक मंज़ूरी मिल जाएगी।

Jio ने भी Starlink के साथ किया पार्टनरशिप

एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी आज यानी 12 मार्च को अपने आधिकारिक X हैंडल से Elon Musk की कंपनी Starlink के साथ पार्टनरशिप करने की घोषणा की थी। 

जियो ने कहा कि Jio Platforms Ltd (JPL) ने भारत में अपने यूजर्स तक स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस पहुंचाने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक पार्टनरशिप किया है। जियो ने भी लिखा की यह तभी शुरू होगा जब स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक सर्विस बेचने के लिए आवश्यक मंज़ूरी मिल जाएगी।

Read more!
Advertisement