Vivo X500 सीरीज सितंबर में होगी लॉन्च Zeiss कैमरा के साथ मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Vivo X500 सीरीज़ अगले महीने चीन में लॉन्च होने वाली है और इसके Pro मॉडल में बड़े कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. अब तक हमें जो जानकारी मिली है, वह इस प्रकार है.

In Short
- Vivo X500 सीरीज़ सितंबर में चीन में लॉन्च हो रही है.
- प्रो मॉडल्स में नया 50MP सोनी कैमरा सेंसर मिलेगा.
- Vivo 17EV तक की डायनामिक रेंज का दावा करता है.
Vivo चीन में अपनी अगली पीढ़ी की X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नई स्मार्टफोन लाइनअप सितंबर में पेश की जाएगी। खास बात यह है कि इसी महीने Apple अपनी iPhone 18 Pro सीरीज भी लॉन्च करने वाला है ऐसे में Vivo और Apple के बीच प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Vivo ने X400 को छोड़कर X500 नाम क्यों चुना
Vivo X500 सीरीज में तीन मॉडल आने की उम्मीद है जिनमें X500 X500 Pro और X500 Pro Max शामिल होंगे। कंपनी ने X400 ब्रांडिंग को छोड़कर सीधे X300 से X500 पर जाने का फैसला किया है।
इसके पीछे टेट्राफोबिया यानी नंबर 4 से जुड़ा डर एक वजह माना जा रहा है। चीन और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में नंबर 4 से बचा जाता है क्योंकि इसका उच्चारण मौत से जुड़े शब्द जैसा लगता है।
कैमरा होगा Vivo X500 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत
Vivo इस नई सीरीज को बड़े कैमरा अपग्रेड के तौर पर पेश कर रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने बताया है कि X500 सीरीज में मोबाइल वीडियो क्षमता को बेहतर बनाने पर खास फोकस किया गया है।
Vivo X500 Pro में नया Zeiss सुपर डायनामिक मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसे Vivo की BluePrint इमेजिंग टीम और Sony ने मिलकर तैयार किया है। इसमें नया BluePrint Guangyu 900 सेंसर दिया जाएगा जो 50 मेगापिक्सल का 1/1.28 इंच सेंसर होगा।
17EV डायनामिक रेंज और बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग
Vivo का दावा है कि यह सेंसर 17EV तक की डायनामिक रेंज दे सकता है। इससे तेज रोशनी और कम रोशनी वाली स्थिति में भी ज्यादा डिटेल कैप्चर करने में मदद मिलेगी।
वीडियो के लिए X500 Pro सीरीज में 4K 240fps स्लो मोशन रिकॉर्डिंग और 4K 120fps HDR वीडियो सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन में 3 डिग्री OIS सिस्टम भी दिया जाएगा जो बेहतर स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करेगा।
Vivo का कहना है कि CIPA 7.0 प्रोफेशनल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ बिना अलग गिम्बल के भी फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर रहेंगे।
200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है
टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक Vivo X500 सीरीज का इंटरनल कोडनेम "Thanos 500" है। इसमें Vivo X300 Ultra वाला 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना भी जताई गई है। हालांकि लॉन्च के समय ही फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी।