Vivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च! 200MP कैमरा, तगड़ी बैटरी सहित मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स - प्राइस?

X300 FE उन लोगों के लिए है जो हाथ में आसानी से आने वाले (कॉम्पैक्ट) लेकिन पावरफुल फोन चाहते हैं, वहीं X300 Ultra सीधे तौर पर बाजार के सबसे महंगे और ताकतवर स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए उतारा गया है।

Advertisement
Vivo X300 Ultra (Left), Vivo X300 FE (Right) Image: Vivo

By Gaurav Kumar:

Vivo X300 Ultra & FE launched in India: वीवो ने भारतीय प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आज दो नए धाकड़ फोन, Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइस के जरिए अलग-अलग ग्राहकों को साधने की कोशिश की है।

जहां X300 FE उन लोगों के लिए है जो हाथ में आसानी से आने वाले (कॉम्पैक्ट) लेकिन पावरफुल फोन चाहते हैं, वहीं X300 Ultra सीधे तौर पर बाजार के सबसे महंगे और ताकतवर स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए उतारा गया है।

Vivo X300 FE

वीवो ने X300 FE को तीन कलर ऑप्शन- लिलाक पर्पल, नोइर ब्लैक और अर्बन ऑलिव में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये (12GB+256GB) रखी गई है, जबकि 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए आपको 89,999 रुपये खर्च करने होंगे।

इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm और वजन 191 ग्राम है। इसमें 6.31-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के मामले में इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट लगाया गया है। बैटरी के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है, इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W की तेज चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें जाइस (Zeiss) के साथ मिलकर तैयार किया गया तीन कैमरों वाला सेटअप है, जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए भी सामने की तरफ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo X300 Ultra

सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल X300 Ultra है, जिसकी कीमत 1,59,999 रुपये (16GB+512GB) तय की गई है। यह फोन एक्लिप्स ब्लैक और विक्ट्री ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।

इस फोन का मुख्य आकर्षण इसका कैमरा सिस्टम है। इसमें जाइस मास्टर लेंस का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 200 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह सेटअप फिल्म मेकर्स और फोटोग्राफर्स के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

इसमें 6.83-इंच की बड़ी QHD+ डिस्प्ले है और यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट पर चलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में यह फोन 4K 120fps और डॉल्बी विजन जैसी प्रोफेशनल खूबियों से लैस है।

कब से शुरू होगी बिक्री?

वीवो के इन दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 14 मई से ये ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलने शुरू हो जाएंगे। वीवो ने इनके साथ कुछ खास किट भी पेश की हैं।

X300 FE के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट 15,999 रुपये में मिलेगी। वहीं Ultra मॉडल के लिए इमेजिंग ग्रिप 11,999 रुपये और एडवांस्ड टेलीफोटो एक्सटेंडर किट 27,999 रुपये में खरीदी जा सकेगी। कंपनी ने अल्ट्रा मॉडल के लिए 5 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का भी वादा किया है।

Read more!
Advertisement