Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च, 6900mAh बैटरी और 200MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। फोन में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ कई AI और प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत भी प्रीमियम रखी गई है। जानिए फोन की कीमत, फीचर्स और बिक्री से जुड़ी पूरी डिटेल।

Advertisement

In Short

  • Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 200MP मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलता है।
  • Vivo X Fold 6 में 6900mAh बैटरी है और इसकी बिक्री भारत में 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

By Gungun Mishra:

वीवो ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नई पीढ़ी वाला फोल्डेबल फोन दमदार प्रोसेसर, बड़े डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल कैमरे और बड़ी बैटरी के साथ आया है। इसकी कीमत 2,19,999 रुपये रखी गई है। फोन में Origin OS 7 के साथ कई प्रोडक्टिविटी और AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

दो एमोलेड डिस्प्ले से लैस है फोन

Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो एलटीपीओ टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। कवर डिस्प्ले एचडीआर10+, डॉल्बी विजन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर

फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित ओरिजिन ओएस 7 पर काम करता है।

वीवो एक्स फोल्ड 6 में ओरिजिन वर्कबेंच8, एआई क्रॉस-ऐप ड्रैग, मल्टी-स्प्लिट स्क्रीन, डेस्कटॉप मोड, क्रॉस-इकोसिस्टम कनेक्टिविटी और वीवो ऑफिस किट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एआई रिकॉर्डर, एआई कैप्शंस और स्मार्ट कॉल असिस्टेंट जैसे एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

कैमरे के मामले में भी वीवो एक्स फोल्ड 6 में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का सैमसंग एचपीबी सेंसर है, जो ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है।

इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सोनी एलवाईटी-602 सेंसर दिया गया है। यह कैमरा 3एक्स और ओआईएस सपोर्ट के साथ आता है।

Image Credit: ITG

6900mAh की बड़ी बैटरी

वीवो एक्स फोल्ड 6 में 6,900 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W Flash वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 40 वॉट फ्लैश वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

Vivo X Fold 6 की कीमत

वीवो एक्स फोल्ड 6 को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये है। फोन नेबुला टील और प्रिज्म ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा।

फोन के प्री-ऑर्डर भारत में शुरू हो चुके हैं। इसकी बिक्री 13 अक्टूबर 2026 से वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

Read more!
Advertisement