Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म! ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस
Vivo V80 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। ZEISS कैमरा, दमदार बैटरी और नए OriginOS 7 के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में क्या होगा खास? कैमरा लवर्स और पावर यूजर्स के लिए यह फोन क्यों चर्चा में है, जानिए पूरी जानकारी।

In Short
- vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, ZEISS कैमरा फीचर्स पर रहेगा फोकस
- फोन में 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले मिलेगी
- OriginOS 7 के साथ AI फीचर्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट का दावा
vivo ने अपने नए V-series स्मार्टफोन vivo V80 के भारत लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। vivo V80 को खास तौर पर कैमरा फीचर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया जा रहा है। इसमें कंपनी की ZEISS के साथ साझेदारी जारी रहेगी और ZEISS Portrait So Pro जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी ने यह भी बताया है कि vivo V80 नए OriginOS 7 सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। फोन में कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले को लेकर कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के आधिकारिक पेज पर फोन के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और AI फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
vivo V80 में मिलेंगे ZEISS कैमरा फीचर्स
vivo V80 में 50MP ZEISS OIS मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसमें Sony LYTIA 700V सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा भी होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और 100x तक जूम का सपोर्ट मिलेगा।
फोन में ZEISS अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इसमें 50MP ZEISS Group Selfie Camera मिलेगा, जो 92 डिग्री वाइड एंगल व्यू, 0.8x-2x फ्री जूम और ऑटोफोकस सपोर्ट करेगा।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 4K Cinematic Video और 4K 60fps वीडियो का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Vibrant, Modern Movie और Pastel जैसे तीन सिनेमैटिक स्टाइल भी दिए जाएंगे। इसके अलावा ZEISS 85mm और 100mm पोर्ट्रेट मोड भी मिलेंगे।
AI फीचर्स और कलर ऑप्शन
vivo V80 में AI Lighting, Live Sticker Collage और AI Diwali Portrait 2.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। AI Diwali Portrait 2.0 की मदद से फोटो में रंगोली और तोरण जैसे फेस्टिव इफेक्ट जोड़े जा सकेंगे।
यह स्मार्टफोन Sunrise Anthem, Horizon Blue और Stellar Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले
vivo V80 में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह फोन 90W FlashCharge सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। वहीं, यह 14 घंटे तक नेविगेशन और 39.5 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
फोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और 1.25mm बेजल्स दिए जाएंगे। रात में बेहतर इस्तेमाल के लिए इसकी ब्राइटनेस 1 निट तक कम की जा सकेगी।
OriginOS 7 के साथ आएगा vivo V80
vivo V80 में OriginOS 7 दिया जाएगा, जिसमें Pet Pals, StickIt, Wiggle Theme, Snap Notes और Security Shield जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने फोन के लिए छह साल तक एक्सटेंडेड सिक्योरिटी अपडेट देने का भी दावा किया है।