भारत में इस दिन लॉन्च होगा Vivo X200T, इस प्राइस पर आ सकता है ये तगड़ा फोन
यह फोन कंपनी की X200 सीरीज को आगे बढ़ाएगा, जिसकी शुरुआत पिछले साल हुई थी। Vivo X200T, Vivo X200 और Vivo X200 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होगा।

Vivo X200T India Launch: वीवो (Vivo) ने अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X200T के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह फोन कंपनी की X200 सीरीज को आगे बढ़ाएगा, जिसकी शुरुआत पिछले साल हुई थी। Vivo X200T, Vivo X200 और Vivo X200 Pro के साथ लाइनअप में शामिल होगा।
27 जनवरी को होगा लॉन्च
कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि Vivo X200T का भारत में लॉन्च 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगा। यह स्मार्टफोन Flipkart, Vivo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और देशभर के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Dimensity 9400+ प्रोसेसर और Android 16
Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर Dimensity 9500 से थोड़ा नीचे पोजिशन किया गया है, जिसका इस्तेमाल Vivo X300 और X300 Pro में होता है। मौजूदा Vivo X200 और X200 Pro में स्टैंडर्ड Dimensity 9400 मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। Vivo का यह नया इंटरफेस सबसे पहले दिसंबर 2025 में X300 सीरीज के साथ पेश किया गया था।
भारत में कीमत को लेकर क्या संकेत?
Vivo ने अभी X200T की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत भारत में ₹50,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Vivo X200 FE के करीब प्राइस रेंज में रखा जा सकता है।
डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी पर नजर
लीक्स के अनुसार, Vivo X200T में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYT-702 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, 50MP का Samsung JN1 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का Sony LYT-600 अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है।
फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की भी चर्चा है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कलर ऑप्शंस में Stellar Black और Seaside Lilac दिए जाने की संभावना है।