Samsung Galaxy S26 Series, Vivo V70 Series से लेकर Poco X8 तक; फरवरी में दिखेगा इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का जलवा
अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बाजार में सैमसंग और वीवो जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं।

Upcoming Smartphones Launch: फरवरी 2026 का महीना शुरू हो चुका है और यह महीना स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है।
अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बाजार में सैमसंग और वीवो जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं। चाहे आपको सबसे महंगा फ्लैगशिप फोन चाहिए या कम बजट में दमदार बैटरी वाला डिवाइस, इस महीने हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास आने वाला है।
सैमसंग की नई गैलेक्सी S26 सीरीज
इस महीने की सबसे बड़ी हलचल सैमसंग के 'गैलेक्सी अनपैक्ड' इवेंट को लेकर है, जो 25 फरवरी को हो सकता है। इसमें कंपनी अपनी नई S26 सीरीज पेश करेगी।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'S26 अल्ट्रा' में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 जैसा पावरफुल चिपसेट मिलेगा।
इस बार सैमसंग प्राइवेसी पर खास ध्यान दे रहा है, जिससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर आपके फोन की स्क्रीन बगल वाले व्यक्ति को दिखाई नहीं देगी। वहीं, छोटे फोन पसंद करने वालों के लिए गैलेक्सी S26 और बड़ी स्क्रीन चाहने वालों के लिए S26+ मॉडल भी बाजार में आएंगे।
वीवो V70 सीरीज
वीवो अपनी 'V70 सीरीज' के साथ भारत में वापसी कर रहा है। इसमें पहली बार V70 एलीट मॉडल भी देखने को मिल सकता है। वीवो के इन फोन्स में जाइस (Zeiss) के लेंस और 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
पोको X8 सीरीज
फरवरी में पोको अपनी X8 सीरीज को भारतीय मार्केट में उतार सकता है। खबर है कि पोको X8 प्रो मैक्स में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा जो बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं।
रियलमी का नया 'एयर डिजाइन'
बजट और स्टाइल पसंद करने वालों के लिए रियलमी 16 भी इसी महीने दस्तक दे सकता है। इसे हाल ही में वियतनाम में लॉन्च किया गया है और अब यह भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है।
इस फोन की खासियत इसका 'एयर डिजाइन' और पीछे की तरफ दिया गया एक छोटा 'सेल्फी मिरर' है, जिसकी मदद से आप पीछे वाले कैमरे से भी शानदार सेल्फी ले सकेंगे। इसमें 7,000mAh की बैटरी और धूल-पानी से बचाव के लिए मजबूत रेटिंग मिल सकती है।